Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की हुई मौत, जानें कैसे गई जान

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजपाल यादव के पिता का हुआ निधन
आपको बता दें कि कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। पहले सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद 23 साल के टीवी स्टार अमन जायसवाल का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

rajpal yadav

एक्टर के पिता ने अस्पताल में ली अंतिम सांस

वहीं अब फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। राजपाल के पिता ने आज यानी 24 जनवरी 2025 को अस्पताल में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही राजपाल यादव थाईलैंड की यात्रा कर दिल्ली लौटे थे।

बीमारी की वजह से हुई मौत

राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव के निधन की खबर से उनका परिवार काफी टूट गया है। एक्टर के पिता उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। नौरंग यादव को दो दिन पहले यानी 21 जनवरी 2025 को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान ही 24 जनवरी को उनका निधन हो गया है।

राजपाल यादव को मिली थी जान से मारने की धमकी

इसी बीच खबर है कि राजपाल यादव को गत 22 जनवरी 2025 को जान से मारने की धमकी मिली थी। एक्टर को ये धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में राजपाल यादव ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एक्टर की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

अंबोली पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता चला है कि ये धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+