राज्यसभा में कांग्रेस ने बॉलीवुड महिलाओं के प्रमोशन पर उठाए सवाल, तो बोल पड़ी जया बच्चन
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर छिड़ी बहस के दौरान आज दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल ने सरकार पर निशाना साधत हुए कहा कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का सम्मान करते हैं।
Women Reservation Bill: राज्यसभा में इन दिनों महिला आरक्षण बिल पर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल अपनी आने वाली फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग की टीम के साथ नए संसद भवन पहुंची और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ फोटो क्लिक कराई। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल ने सदन में सरकार पर निशाना साधा।
महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में बहस के दौरान कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, सरकार उन बॉलीवुड महिलाओं का सम्मान करती है जो कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए संसद आती हैं। बजाय उन महिलाओं के जो देश के लिए मेडल लेकर आती हैं।

कांग्रेस संसद ने कहा कि, 'ऐसा कभी नहीं हुआ कि बॉलीवुड की महिलाएं इस तरह से संसद आई हों और उनके साथ ढेर सारी सेल्फी ली जा रही है। यहां तक कि उन्हें मिठाई खिलाई जा रही है। आप उनको क्यों नहीं खिलाते जिनके साथ मणिपुर में रेप किया जाता है। उनके लिए आपके मन में कोई संवेदना ही नहीं है।' रजनी अशोकराव पाटिल की ये बात सुनने के बाद अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन मुस्कुराती हैं।
बॉलीवुड का जिक्र होते ही राज्यसभा की चेयर पर बैठीं जया बच्चन चुप नहीं रहतीं और उन्होंने कांग्रेस सांसद की चुटकी ली। जया हंसते हुए कहती हैं कि, 'मैं चेयर की रेस्पेक्ट की वजह से आपको कुछ कह नहीं रही हूं।' यह सुनते ही राज्यसभा में मौजूद सब हंसने लगते हैं। दरअसल, सभापति की चेयर पर आज कई महिला सदस्यों को बैठने का मौका मिला। आज के लिए सभी महिला सदस्यों को इस महिला आरक्षण पर चर्चा के लिए शामिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications