Rajkummar Rao की प्रत्नी पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी को लेकर शॉकिंग खुलासा, 'सच' ने उड़ाए सबके होश
Rajkummar Rao Wife Patralekha Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने गत 9 जुलाई 2025 को इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर अपनी खुशखबरी फैंस को दी थी।
राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स
इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। वहीं हाल ही में पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा अनुभव बेहद खुले मन से लोगों के साथ शेयर किया है।

पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
सिर्फ इतना ही नहीं पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। पत्रलेखा ने बताया कि उन्होंने प्राकृतिक तरीके से कंसीव किया है लेकिन इसके पहले उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे, जो कि एक काफी चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।
'मैंने 3 साल पहले ही अपने एग्ज फ्रीज करवा लिए थे'
पत्रलेखा ने सोहा अली खान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा- लगभग तीन साल पहले मैंने अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। अब जब मैं प्रेग्नेंट हूं, मुझे महसूस होता है कि एग्स फ्रीज करवाना जितना कठिन था, इसके मुकाबले प्रेग्नेंसी आसान है। मेरे डॉक्टर ने भी मुझे पहले नहीं बताया था कि ये प्रक्रिया इतनी जटिल होगी।
'एग्स फ्रीज करवाना एक बड़ी चुनौती होती है'
-पत्रलेखा ने आगे बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। उन्होंने कहा-जब मेरे एग्स फ्रीजिंग का पूरा प्रोसेस खत्म हुआ, तो उस दौरान जो मानसिक तनाव और उदासी थी, वह भी कम हो गई थी। इसलिए मेरी सलाह है कि यंग महिलाओं को समय रहते प्रेग्नेंट होने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि एग्ज फ्रीज करवाने की प्रक्रिया से गुजरना बहुत ही कठिन होता है।
-पत्रलेखा ने बताया कि उन्हें शुरू में ये पता नहीं चला था कि वह प्रेग्नेंट हैं क्योंकि प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बाद में गायनेकोलॉजिस्ट से जांच कराते समय उन्हें पता चला कि वह अचानक प्रेग्नेंट हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने पति राजकुमार राव के साथ मिलकर ये तय किया कि वह फर्स्ट ट्राइमेस्टर तक प्रेग्नेंसी की खबर किसी को नहीं बताएंगी।
'मैं लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताना चाहती थी'
-पत्रलेखा ने बताया- मैंने एक ट्रैवल शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। मैंने जनवरी 2025 में ये कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और मार्च 2025 में मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अप्रैल 2025 में शो शूट करना था और मैं कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई थी।
-पत्रलेखा ने कहा- ऐसे में मैंने और राजकुमार राव ने मिलकर ये फैसला लिया कि हम ये खबर किसी को नहीं बताएंगे। हम बहुत डरे हुए थे लेकिन हमें शो शूट करना ही था क्योंकि ये एक जिम्मेदारी थी।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी
-राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे प्यारी कहानियों में से एक मानी जाती है। दोनों की पहली मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।
-राजकुमार राव हमेशा कहते हैं कि जब उन्होंने पत्रलेखा को एक एड शूट में देखा था, तभी उन्हें लगा गया था कि वही उनकी जिंदगी की हमसफर हैं। साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' में साथ काम करने के बाद उनका संबंध और भी गहरा हो गया था।
-अक्टूबर 2021 में राजकुमार राव ने एक इंटिमेट सेरेमनी में पत्रलेखा को प्रपोज किया था। इसके एक महीने बाद यानी 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में कपल ने शादी कर ली थी। इस शादी में दोनों के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। फिलहाल ये कपल अपने नए सफर के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही अपने घर पर एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications