क्या मां बनने वाली हैं राजकुमार राव की पत्नी? पत्रलेखा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे ब्लोटिंग हो रही थी...'

Rajkummar Rao Wife Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को हाल ही में फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी में देखा गया। जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि, राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की थी। दोनों को एकसाथ काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर बात की।

Rajkummar Rao

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा ने कहा कि, "कितनी बार ऐसा हुआ है कि मुझे ब्लोटिंग हो रही थी, लेकिन लोगों को ऐसा लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब उन लोगों को कौन समझाए कि महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब अच्छा महसूस नहीं होता।"

पत्रलेखा ने आगे कहा कि, 'पहले मुझे इन चीजों से परेशानी होती थी लेकिन फिर मैंने लोगों के सभी कमेंट्स को पढ़ना ही बंद कर दिया। अब मुझे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता। मैं फोटोज पोस्ट करती हूं लेकिन कमेंट नहीं पढ़ती।'

पत्रलेखा ने पैपराजी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मुझे पैप्स काफी पसंद है वो लोग जब भी फोटोज क्लिक करते हैं तो मैं खुशी-खुशी पोज देती हूं। लेकिन कई बार जब मेरा मन नहीं करता तो मैं फोटो क्लिक करने से उन्हें मना कर देती हूं और वह लोग मान जाते हैं।' उन्होंने कहा कि, 'जब प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आती है तो ये चीजें परेशान करती हैं।'

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को आखिरी बार फिल्म नेटफ्लिक्स की फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में देखा गया था। वहीं राजकुमार की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई। जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी फी लीज रोल में नजर आए।

ये भी पढ़ें: Stree 2 BO Collection: रक्षाबंधन पर 'स्त्री 2' ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, 5 दिन में ही इतने करोड़ की हुई कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+