करोड़ों की नेटवर्थ वाला ये एक्टर आ गया रोड पर? ऐसे कैसे हुई हालात, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

एक्टर Rajkummar Rao अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर पहचान बना चुके हैं। वो अपने नए प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। क्योंकि वो हमेशा थोड़े अलग तरह के सब्जेक्ट चुनते हैं। लेकिन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। 'Stree 2' जैसी बड़ी सफलता के बाद जहां उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अभी हाल ही में वो पब्लिक इवेंट में नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

rajkummar rao viral video

मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra ने एक शॉर्ट फिल्म इवेंट आयोजित किया था। जिसके रेड कार्पेट में राजकुमार भी नजर आए। ब्लैक शर्ट, जीन्स, सफेद स्नीकर्स और चश्मे में उनका अंदाज़ सादा लेकिन अलग नजर आया। हालांकि, लोगों की नजर उनके आउटफिट से ज्यादा उनके चेहरे और हेयरस्टाइल पर गई। आमतौर पर क्लीन शेव और फिट लुक में दिखने वाले अभिनेता इस बार कुछ बदले हुए लगे। बाल पहले की तुलना में कम घने दिखे और चेहरे पर हल्का भारीपन नजर आया। यही बदलाव इंटरनेट यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों ने इसे सामान्य ट्रांसफॉर्मेशन मान रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को लग रहा है कि वो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उम्र से जुड़ी टिप्पणियां कीं, तो कुछ ने उनके लुक की तुलना अन्य हस्तियों से कर दी। वहीं, कई प्रशंसकों ने चिंता भी जताई और अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए।

हालांकि एक्सपर्ट्स की माने तो वो किसी बीमारी से नहीं बल्कि ट्रांसफॉर्मेंशन से जूझ रहे हैं। बता दें, राजकुमार इन दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान Sourav Ganguly की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इसी वजह से वो अपने बदले हुए लुक में नजर आ रहे हैं। न वो तो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और न ही वो किसी तरह की आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार फिल्म Maalik में देखा गया था। जल्द ही वह अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'टोस्टर' में नजर आएंगे, जो Netflix पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक में भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+