Bhool Chuk Maaf BO Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई राजकुमार राव की फिल्म, 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाई
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: फिल्म में एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने वीकेंड के साथ पहला मंडे भी टेस्ट भी दे दिया है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जो सिनेमघरों में 23 मई को रिलीज हुई है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीसरे दिन 11.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि सोमवार के दिन फिल्म की कुछ अच्छी कमाई नहीं हुई है।

मंडे टेस्ट में फिल्म अच्छे नंबरों से पास नहीं हुई है। रविवार के दिन की कमाई देख मेकर्स को ये उम्मीद थी कि फिल्म सोमवार से अच्छी कमाई करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। भूल चूक माक को अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। रेड 2 को रिलीज हुए भले ही 26 दिन हो गए हैं। लेकिन कमाई की रेस में ये फिल्म बनी हुई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि 26वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए हैं।
बता दें, फिल्म 'भूल चूक माफ' राजकुमार राव की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है। इसने 'काई पो चे' (4.50 करोड़) के ओपनिंग डे के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इसने 'जजमेंटल है क्या' (5.40 करोड़) और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (5.71 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये राजकुमार राव की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
फिल्म को कमाई में ज्यादा उछाल इसलिए भी नहीं मिल सकती है क्योंकि ये ओटीटी पर 6 जून को रिलीज होने वाली है। पीवीआर ने मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का मुकदमा कर दिया था। इस मजबूरी की वजह से मेकर्स को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications