प्रेग्नेंट पत्नी पत्रलेखा के साथ स्विमिंग पूल में राजकुमार राव ने की ऐसी हरकत, पानी के अंदर से फोटो हुई वायरल

Rajkummar Rao and Patralekha: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मालिक' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि राजकुमार राव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म 'मालिक' को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म 'मालिक' को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और राजकुमार राव की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही फिल्म की कहानी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसके अलावा लोग राजकुमार राव को एक और बड़ी चीज के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं।

Rajkummar Rao

राजकुमार राव और पत्रलेखा पैरेंट्स बनने वाले हैं

आपको बता दें कि राजकुमार राव और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया पर अपनी गुड न्यूज शेयर की थी। ऐसे में ये कपल इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं।

स्विमिंग पूल में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

-इस बड़े अनाउंसमेंट के कुछ ही दिनों बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने बेबीमून ट्रिप पर निकल गए हैं और न्यूजीलैंड से रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबीमून की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनकी और राजकुमार की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

-एक फोटो में राजकुमार राव और पत्रलेखा स्विमिंग पूल में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जहां पत्रलेखा का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। ऑरेंज मोनोकिनी में वह बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं।

-एक और तस्वीर में कपल पानी में एक-दूसरे को प्यार से गले लगाए हुए नजर आता है, जबकि एक शॉट में दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

कैप्शन में दिखी प्यार और शांति की झलक

इन खूबसूरत पलों को शेयर करते हुए पत्रलेखा ने कैप्शन में लिखा है- एक अलग तरह की लग्जरी- स्लो टाइम, सॉफ्ट स्काई और वॉर्म वाटर। वैराकेई टेरेस, तुम्हें भूलना मुश्किल होगा। ये कैप्शन उनके शांत और रोमांटिक ट्रिप को बखूबी बयां कर रहा है।

'एक यादगार ट्रिप बना बेबीमून'

वहीं पत्रलेखा ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्हें प्रेग्नेंसी की जानकारी पहले से थी, इसलिए उन्होंने कुछ साहसी एक्टिविटीज जैसे बोट राइडिंग, स्काई डाइविंग और बंजी जंपिंग करने से परहेज किया। हालांकि, उन्होंने इस ट्रिप को बेहद इन्जॉय किया और इसे अमेजिंग मेमोरी बताया।

शादी के 4 साल बाद कपल बन रहे हैं पैरेंट्स

वहीं राजकुमार राव ने कहा- हम दोनों को ट्रैवलिंग करना बहुत पसंद हैं और ये ट्रिप हमारी सबसे यादगार यात्राओं में से एक बन गई है। आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल ने गत 9 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उसके बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+