राजकुमार हिरानी ने ‘PK’ के सेकंड हाफ में किया था बड़ा बदलाव, हॉलीवुड की ये फिल्म बनी थी बड़ी वजह!

राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्होंने ऐसी फिल्में दी हैं जो इंडस्ट्री में बेंचमार्क बन चुकी हैं। उनकी फिल्मों में हर बार एक मजबूत मैसेज होता है, लेकिन एंटरटेनमेंट और कॉमेडी का तड़का लगाना भी वो अच्छे से जानते हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी PK, जिसमें आमिर खान ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म सुपरस्टिशन और समाज में फैली कई गलत धारणाओं पर सवाल उठाती है।

लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में, ताकि मैसेज भी पहुंचे और एंटरटेनमेंट भी बना रहे। लेकिन क्या आपको पता है? PK के दूसरे हाफ में बड़ा बदलाव किया गया था, क्योंकि इसकी कहानी क्रिस्टोफर नोलन की 'इंसेप्शन' से मिलती-जुलती लग रही थी! हिरानी ने जब इस बात को महसूस किया, तो उन्होंने सेकंड हाफ को पूरी तरह से बदलने का फैसला लिया।

Rajkumar Hirani

राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि जब PK की स्क्रिप्ट लिखने का शुरुआती काम चल रहा था, तभी Inception रिलीज़ हुई। फिल्म देखने के बाद हिरानी और उनकी टीम को अहसास हुआ कि दोनों फिल्मों के थीम में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही कहानियां इस आइडिया के इर्द-गिर्द घूमती थीं कि अगर किसी के अनुभव बदल दिए जाएं, तो उसकी सोच भी बदल सकती है।

PK में भी यही विचार था कि अगर इंसान की ज़िंदगी के अनुभव अलग हों, तो उसका नजरिया भी बदल सकता है और उसकी नकारात्मकता खत्म हो सकती है।लेकिन इंसेप्शन की रिलीज़ के बाद हिरानी को डर था कि कहीं उनकी फिल्म पर कॉपी करने का आरोप न लग जाए। इसीलिए उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया-PK के दूसरे हाफ को पूरी तरह से बदल दिया, ताकि फिल्म की कहानी पूरी तरह ओरिजिनल लगे और किसी भी तरह की नोलन की फ़िल्म से कोई समानता न हो।

PK अपने अलग और दमदार नैरेटिव की वजह से ब्लॉकबस्टर बनी। फिल्म ने धर्म, आस्था और इंसानी फितरत जैसे संवेदनशील मुद्दों को हास्य और गहराई के साथ पेश किया, जो हर तबके के दर्शकों को छू गया। राजकुमार हिरानी की शानदार स्टोरीटेलिंग और दमदार स्क्रिप्ट ने फिल्म को खास बना दिया। आमिर खान ने एलियन PK के रोल में मासूमियत और गहराई दोनों बखूबी उतारीं, जिससे उनका किरदार बेहद यादगार बन गया। वहीं, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपनी परफॉर्मेंस से कहानी में जान डाल दी। PK की जबरदस्त कामयाबी इस बात का सबूत है कि हिरानी कैसे मनोरंजन के साथ गहरे और सोचने पर मजबूर करने वाले मुद्दों को पेश करने में माहिर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+