Jailer का पहला शो देखने पहुंची थीं रजनीकांत की पत्नी लता और बेटी, थिएटर में किया प्रणाम, काटा केक और.......

Rajinikanth Jailer: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी फिल्म 'जेलर' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। आपको बता दें कि फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही दिन 44.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पहले ही दिन रजनीकांत के फैंस पर इस फिल्म का क्रेज साफ देखने को मिला।

पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या ने 'जेलर' की रिलीज का मनाया जश्न
आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' को फिलहाल तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म के रिलीज के दिन पूरे दक्षिण भारत में एक अलग ही उत्सव का माहौल देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या ने फिल्म 'जेलर' की धमाकेदार रिलीज पर जमकर जश्न मनाया। लता अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ पति रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए चेन्नई के एक थिएटर में पहुंची थीं। दोनों ने रजनीकांत की इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा था।

Rajinikanth Jailer

थिएटर में फिल्म देखा और केक काटा
खबर है कि फिल्म देखने से पहले लता ने बेटी ऐश्वर्या के साथ मिलकर थिएटर में मौजूद लोगों की भारी भीड़ के बीच केक काटा। केक पर बड़े से शब्दों में 'जेलर' लिखा था और उसे खाने से पहले लता ने हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया। आपको बता दें कि इस खास मौके पर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या फिल्म 'जेलर' की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनकर पहुंची थीं। वहीं लता और ऐश्वर्या को देखकर थिएटर में मौजूद लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर रजनीकांत की पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

हिमालय गए हैं फिल्म के लीड हीरो रजनीकांत
'जेलर' के पहले दिन के सक्सेस के मौक पर फिल्म के लीड हीरो रजनीकांत गायब नजर आ रहे थे। आपको बता दें रि रजनीकांत अपनी फिल्म 'जेलर' के रिलीज से एक दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ हिमालय पर कुछ टाइम स्पेंड करने के लिए गए हैं। उनका कहना है कि उन्हें हिमालय पर काफी शांति मिलती है और इसलिए वह सभी प्रकार के स्ट्रेस से दूर रहने के लिए हिमालय पहुंच जाते हैं।

फिल्म के दमदार क्लाइमैक्स की हो रही चर्चा
फिल्म 'जेलर' के जरिए रजनीकांत ने करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और ऐसे में उनका ये कमबैक सफल साबित हुआ है। आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। रजनीकांत ने इस फिल्म में उनके साथ पहली बार काम किया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिल्म 'जेलर' की कहानी, रजनीकांत की दामदार एक्टिंग और मूवी के जबरदस्त क्लाइमैक्स ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।

फिल्म जेलर' ने सिनेमाघरों में मचाई धूम
फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही तमिलनाडु के 900 सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। पहले दिन फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोग कतार में खड़े नजर ए। कई लोग थिएटरों के बाहर पटाखे फोटते भी नजर आए थे, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के पोस्टर पर दूध भी डाला था और सिनेमाघरों के बाहर ढोल बजाकर दमदार डांस भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+