धोखाधड़ी के मामले में रजनीकांत की पत्नी लता ने दी सफाई, कहा- सेलिब्रेटी होने की कीमत चुकाई है
Rajinikanth Wife Latha Cheating Case: सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चेन्नई स्थित एड ब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। अब लता रजनीकांत ने खुद उनके खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लता रजनीकांत पर धोखाधड़ी का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता ने फिल्म के को-प्रोड्यूसर मीडिया वन को 10 करोड़ रुपये उधार दिए थे और कथित तौर पर गारंटर के रूप में हस्ताक्षर किए थे। इस मामले में बेंगलुरु कोर्ट ने लता को जमानत दे दी है जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की और आरोपों को खारिज करते हुए सफाई दी है।

लता रजनीकांत ने कहा- ये मेरे अपमान का मामला है
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लता रजीनकांत ने अपने खिलाफ दायर धोखाधड़ी के मामले पर कहा- मेरे लिए ये एक लोकप्रिय व्यक्ति के अपमान, उत्पीड़न और शोषण का मामला है। यो वो कीमत है जो हम सेलिब्रिटी होने के लिए चुकाते हैं। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता है। मामला बड़ा है, लेकिन खबर बहुत बड़ी हो जाती है।
'पैसे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है'
लता रजनीकांत ने आगे कहा- कोई धोखाधड़ी नहीं है। पैसे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये सिर्फ हमारी छवि खराब करने की एक साजिश थी, जिससे मैं निजात पा चुकी हूं। जिस पैसे के बारे में बताया जा रहा है, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. यह मीडिया वन और संबंधित लोगों के बीच है। वह पहले ही समझौता कर चुके हैं। मैंने गारंटर के रूप में सुनिश्चित किया कि उन्हें भुगतान कर दिया गया है।
तमिल फिल्म अधिकारों से जुड़ा है मामला
आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने 2014 की तमिल फिल्म के संबंध में लता रजनीकांत के खिलाफ कथित आपराधिक आरोप बहाल कर दिए हैं। 2 महीने पहले ही कोर्ट ने रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार चेन्नई स्थित एड ब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 2014 की फिल्म के अधिकारों को लेकर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications