21 साल बाद एक ही स्टूडियो में नजर आए रजनीकांत-कमल हासन, तस्वीरों में दिखी ये खास चीज
Rajinikanth and Kamal Haasan: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की बल्कि कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए थे। 'जेलर' की सफलता के बाद खबर आई कि थलाइला अब जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करते नजर आएंगे। वहीं अब रजनीकांत और कमल हासन ने 21 साल बाद एक ही स्टूडियो में अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग की। शुटिंग के दौरान दोनों कलाकार एक दूसरे से मिले और खुशी से एक दुसरे को गले भी लगाया।
रजनीकांत-कमल हासन की जोड़ी
सुपरस्टार रजनीकांत और उनके दोस्त और को-एक्टर कमल हासन एकसाथ नजर आए हैं। खबर है कि रजनीकांत और कमल हासन ने 21 साल बाद एक ही स्टूडियो में अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग की है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रजनीकांत और कमल हासन ने एक साथ दिए पोज
तस्वीरों में रजनीकांत और कमल हासन एक-दूसरे का हाथ पकड़े, हंसी-मजाक करते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रजनीकांत ने डार्क ब्राउन कलर की शर्ट और पैंट पहनी हुई है। वहीं कमल हासन ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा शेयर की गई एक क्लिप में, कमल हासन और रजनीकांत बातचीत करते भी दिखाई दे रहे है। उन्होंने साथ में कैमरे के सामने पोज भी दिए हैं।
लाइका प्रोडक्शन्स ने शेयर किया पोस्ट
वहीं लाइका प्रोडक्शन्स ने दोनों कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखआ है- भारतीय सिनेमा के दो अद्वितीय दिग्गज 'उलगनायगन' कमल हासन और सुपरस्टार रजनीकांत, 21 साल के बाद एक ही स्टूडियो में अपनी-अपनी फिल्मों 'इंडियन-2' और 'थलाइवर170' की शूटिंग के दौरान खुशियां शेयर करते हुए। लाइका प्रोडक्शन्स दोनों फिल्मों का निर्माण करके बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications