इस दिन OTT पर रिलीज हो रही है रजनीकांत की 'जेलर', जानें कहां देख सकेंगे ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

Rajinikanth Jailer OTT Release: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि इस फिल्म के चलते ही रजनीकांत देश के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 330 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'जेलर' की सफलता के बीच ये खुलासा हुआ है कि ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी।

बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर' की ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म 'जेलर' रिलीज होने के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं और कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े भी हैं। इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसी बीच फिल्म के लीड हीरो रजनीकांत की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

jailer

'जेलर' का प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'जेलर' की ओटीटी रिलीज के बारे में आधिकारिक घोषणा की है। प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर 'जेलर' का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'जेलर' शहर में है, अब सतर्क मोड सक्रिय करने का समय है! जेलरऑनप्राइम, 7 सितंबर। फिल्म का प्रीमियर आगामी 7 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर होगा। वहीं इसी दिन सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' भी रिलीज हो रही है।

नेल्सन दिलीपकुमार ने कही ये बात
वहीं एक आधिकारिक बयान में फिल्म 'जेलर' के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने कहा है- 'जेलर' के साथ, हम एक मनोरंजक फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमें थलाइवा को एक जबरदस्त एक्शन भूमिका में दिखाया जाएगा। हम दर्शकों के अद्भुत प्यार और मीडिया के अनुकरणीय शब्दों से अभिभूत हैं।

रजनीकांत बने देश के सबसे महंगे एक्टर
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म 'जेलर' के लिए 210 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह से रजनीकांत का नाम अब देश के सबसे महंगे एक्टर में शुमार हो गया है। फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर आज भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 'जेलर' ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माई गॉड 2' और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' को भी पछाड़ दिया है।

पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए रजनीकांत
जानकारी के अनुसार इस फिल्म में रजनीकांत ने एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। साथ ही लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, वसंत रवि और विनायकन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं जेलर में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिव राजकुमार ने कैमियो रोल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+