ओपनिंग डे पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है रजनीकांत की 'जेलर', लोग बोले- सिनेमा के इतिहास का बेस्ट क्लाइमैक्स
Rajinikanth Jailer Twitter Review: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी नई फिल्म 'जेलर' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ गए हैं। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत ने करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और ऐसे में उनका ये कमबैक सफल होता हुआ साबित हो रहा है। आज रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच ट्विटर पर लोगों ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।
लोगों ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। रजनीकांत ने उनके साथ पहली बार काम किया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिल्म 'जेलर' की कहानी, रजनीकांत की दामदार एक्टिंग और मूवी के जबरदस्त क्लाइमैक्स ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में लोग इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं। फिल्म मेकर्स ने इस मूवी का बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया था और इसी के चलते फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही थी।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो रहा हाउसफुल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलनाडु के कई इलाकों में फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल गया है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद रजनीकांत के फैंस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका फीडबैक शेयर कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फिल्म मेकर्स ये उम्मीद कर रहे हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल कर सकती है।
ट्विटर पर लोगों ने शेयर किया फीडबैक
ट्विटर पर कई लोगों ने फिल्म देखते हुए ही इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। वहीं फिल्म के कुछ सीन्स और दमदार डायलॉग्स भी शेयर किए गए हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत और योगी बाबू ने जबरदस्त एक्टिंग की है। लोगों की मानें तो रजनीकांत के एक्शन सीन्स देखकर कोई भी शॉक्ड हो सकता है। वहीं उनकी डायलॉग डिलीवरी भी दमदार है।
फिल्म के क्लाइमैक्स है सबसे शानदार
आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' का बजट 225 करोड़ रुपए है। हालांकि लोगों का कहना है कि ये फिल्म उससे कहीं ज्यादा की कमाई कर लेगी। फिल्म के क्लाइमैक्स की भी खूब तारीफ हो रही है जिसे अब तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार बताया जा रहा है। फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही तमिलनाडु के 900 सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोग कतार में खड़े हैं। कई लोग थिएटरों के बाहर पटाखे फोटते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के पोस्टर पर दूध डाला और सिनेमाघरों के बाहर ढोल बजाकर दमदार डांस भी किया।
फिल्म 'जेलर' की शानदार स्टारकास्ट
फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील, योगी बाबू जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं साउथ के फेमस स्टार मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर 'कावाला' सुपरहिट हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications