Bollywood vs South Clash: साल का सबसे बड़ा क्लैश, अगस्त में होगी रजनीकांत और ऋतिक रोशन की भिड़ंत
Bollywood vs South Clash: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लोकेश मैसिव लेवल पर बना रहे हैं। ऐसे में फिल्म से इंडस्ट्री के दूसरे बड़े स्टार्स को भी जोड़ा गया है। 'कुली' में सत्यराज, नागार्जुन और श्रुति हासन भी हैं। फिल्म को मेकर्स इस साल मई में रिलीज करना चाह रहे थे। लेकिन अब उन्होंने नई डेट अनाउंस की है।
अब 'कुली' 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी। लेकिन ये फिल्म सोलो रिलीज नहीं होगी। इसमें एक कैच हैं, जो फिल्म की गणित को बिगाड़ सकता है। वो क्या है आप इस रिपोर्ट में पढ़िए।

14 अगस्त को ही यशराज फिल्म्स की 'वॉर 2' भी रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इसमें ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर हैं। इस फिल्म का भी बज बना हुआ है। ऋतिक इस फिल्म से लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आएंगे। अब देखना ये है कि आखिर किस फिल्म को कितनी स्क्रीन मिलती हैं और किसका कलेक्शन ज्यादा होता है। ये साल 2025 का सबसे बड़ा क्लैश भी माना जा रहा है।
हाल ही में इवेंट में ऋतिक ने कहा, जूनियर एनटीआर मेरे पसंदीदा को-स्टार हैं। 'वॉर 2' में मैने उनके साथ काम किया है। कमाल के एक्टर हैं। टीममेट के रूप में भी वो बहुत अच्छे हैं। हमने साथ मिलकर अच्छा काम किया है, ऐसा मुझे लगता है। 'वॉर 2' 14 अगस्त को आ रही है। मैं आप लोगों के देखने का इंतजार नहीं कर सकता।
यशराज फिल्म्स ने भी 'वॉर 2' को बहुत बड़े स्केल में शूट किया है। ये उनके लिए एम्बिशियस प्रोजेक्ट है। 'वॉर 2' भी स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 'वॉर 2' के एक सीक्वेंस को शूट करने में मेकर्स ने 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें उन्होंने 100 घंटे से ज्यादा समय भी खर्च किए हैं। इसी से फिल्म के स्केल का अंदाजा लगया जा सकता है। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
'कुली' की बात करें तो इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो में नजर आ सकते हैं। दोनों ने कई बार मुलाकात भी की है। हालांकि इसपर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications