'फर्जी इवेंट के लिए दिल्ली बुलाया और फिर जो किया', फेमस एक्टर के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना
Rajesh Puri Horrible Incident: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले दमदार एक्टर राजेश पुरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजेश पुरी दिल्ली में एक अवॉर्ड फंक्शन में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे इस दौरान उनसे साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई है।
राजेश पुरी को किडनैप कर लिया गया था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश पुरी को किडनैप कर लिया गया था। अब एक्टर ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है। ईटाइम्स टीवी से बातचीत में राजेश पुरी ने अपने साथ हुई होश उड़ा देने वाली घटना के बारे में खुलकर बात की है।

फर्जी इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया था
राजेश पुरी ने बताया है कि कैसे उन्हें पहले जाल में फंसाया गया था और एक फर्जी इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया था। एक्टर ने खुलासा किया कि इस महीने की शुरुआत में उन्हें शिवम नाम के एक शख्स का फोन आया था जिसने उन्हें दिल्ली में एक इवेंट के लिए इनवाइट किया था। ये इवेंट गत 8 सितंबर 2024 को होने वाला था। इसे गर्वमेंट एफिलिएटेड प्रोग्राम बताया जा रहा था।
एक्टर को इवेंट का इनविटेशन नहीं मिला था
राजेश पुरी ने बताया कि उन्हें स्कैमर से 35000 रुपये मिले थे और गत 9 सितंबर 2024 के लिए दिल्ली से वापसी का टिकट भी मिला था। एक्टर से इवेंट के पोस्टर के लिए उनकी तस्वीरें भी मांगी गई थीं और यहां तक कि कार्यक्रम के लिए एक भाषण रिकॉर्ड करने के लिए भी कहा गया था। राजेश पुरी ने कहा कि सब कुछ ठीक लग रहा था लेकिन जब उन्होंने इवेंट का इनविटेशन मांगा तो उन्हें वो नहीं मिला।
दिल्ली एयरपोर्ट पर दो लोगों ने किया एक्टर का वेलकम
राजेश पुरी ने बताया कि वह इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे और दिल्ली एयरपोर्ट पर दो लोगों ने उनका वेलकम भी किया था। राजेश पुरी ने आगे कहा- वो लोग मुझे एक टैक्सी में ले गए और लगभग एक घंटे के बाद, वह रुके और मेरा सामान नई कार में डाल दिया। नई कार में कोई लाइसेंस प्लेट नहीं था और ड्राइवर ने मास्क पहना हुआ था, जिससे मुझे कुछ शक हुआ।
नई कार को लेकर एक्टर को हुआ शक
राजेश पुरी ने बताया- नई कार मेरठ की ओर जाने लगी और जब मैंने इस बारे में सवाल पूछा, तो वो लोग सही से जवाब नहीं दे रहे थे। मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ हो रहा है और फिर मैंने उन लोगों को अनकंफर्टेबल करने के लिए दिल्ली में अपने मजबूत संबंधों के बारे में बताना शुरू कर दिया।
मेरठ से 12 किमी दूर एक ढाबे पर पहुंचे थे किडनैपर्स
इसके बाद राजेश पुरी ने बताया कि वो लोग उन्हें मेरठ से 12 किमी दूर एक ढाबे पर ले गए। ढाबे पर राजेश उन लोगों में से एक से बात करने में कामयाब रहे जिन्होंने उनका अपहरण कर लिया था। किडनैपर्स ने राजेश को इनफॉर्म किया कि उनक अपहरण कर लिया गया है और उन्हें चले जाने को कहा क्योंकि कोई इवेंट नहीं हो रहा था और ये सबकुछ फर्जी था।
किडनैपर्स ने एक्टर को बॉर्डर पर छोड़ा
सुनसान जगह पर होने के कारण जब राजेश ने उन्हें छोड़ने की मांग की, तो अपहरणकर्ताओं ने आपस में चर्चा की। आपस में चर्चा करने के बाद, किडनैपर्स राजेश को बॉर्डर पर छोड़ने के लिए तैयार हुए, जहां अभिनेता के बहनोई उन्हें लेने पहुंचे थे।
किडनैपर ने बताया क्यों किया था राजेश पुरी का अपहरण
राजेश पुरी ने आगे बताया कि इसके बाद रात में उन्हें किडनैपर्स में से एक का कॉल आया और उसने उन्हें बताया कि आखिर उनका अपहरण क्यों किया गया था। राजेश ने कहा कि उस किडनैपर ने बताया कि उनकी कार का हथियारों से लैस लोग पीछा कर रहे थे और उन्हें एक रिमोट एरिया पर ले जाया जा रहा था, जहां उन्होंने एक या दो करोड़ की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे एक्टर
जब राजेश पुरी से पूछा गया कि क्या वह इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं, तो अभिनेता ने बताया कि उनके वकीलों ने उन्हें शिकायत न करने की सलाह दी है क्योंकि इससे किडनैपर्स भड़क सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications