चारु असोपा के आरोप से बौखलाए पति राजीव सेन, कहा- इस टॉर्चर के लिए कभी माफ नहीं करूंगा, खुद को सुधार ले
Rajeev Sen And Charu Asopa: राजीव सेन ने अपनी पत्नि चारु असोपा पर कई बड़े इल्जाम लगाए हैं। राजीव ने कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है कि जिन्हें सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
Rajeev Sen And Charu Asopa: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारु असोपा के बीच का मनमुटाव बढ़ता ही जा रहा है। राजीव औ चारु दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। हाल ही में राजीव सेन और चारु असोपा ने साथ मिलकर उनकी बेटी जियाना का पहला बर्थडे मनाया। बेटी के जन्मदिन की पार्टी में सुष्मिता सेन के अलावा पूरा परिवार मौजूद था। अब इसके एक दिन बाद ही राजीव सेन ने अपनी पत्नि चारु पर कई बड़े इल्जाम लगाए हैं। राजीव ने कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है कि जिन्हें सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

राजीव और चारु ने साथ मनाया था बेटी का बर्थडे
राजीव सेन और चारु असोपा का ये रिश्ता हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि दोनों के बीच चल क्या रहा है। दोनों लगातार एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। अब दोनों ने अपनी बेटी जियाना के बारे में सोचना भी बंद कर दिया है। दोनों बस एक दूसरे पर इल्जाम लगाने में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में चारु असोपा ने अपने पति के बारे में कहा था कि राजीव ने उन्हें प्रेग्नेंसी के टाइम पर धोखा दिया था। उस समय राजीव का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था।

चारु ने कहा- प्रेग्नेंसी में मुझे मिला धोखा
चारु असोपा ने अपने पति राजीव सेन पर घरेलू हिंसा और गर्भवती होने के दौरान उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा- राजीव ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। वह मेरी बात सुनते भी नहीं हैं। अब मैं बस मूव ऑन करना चाहती हूं अपनी बेटी के साथ। मेरा रिश्ता अब एक मजाक बनकर रह गया है। मैं नेशनल जोक बन गई हूं। सुष्मिता ने भी कभी नहीं जोर दिया कि इसे चलाओ। जिस चीज में आपकी खुशी हो वो करो।

राजीव ने चारु को दिया करारा जवाब
अब राजीव ने भी पत्नी चारु को करारा जवाब दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए राजीव सेन ने कहा- कितना बीमार दिमाग है कि उसे मेरे ऊपर ऐसे झूठे आरोप लगाने पड़े हैं। वह हर समय वुमन कार्ड खेलना चाहती है। उसने अपना दिमाग खो दिया है और उसके लिए मेरा सारा सम्मान भी खो दिया है। उसके पास कोई सबूत नहीं है लेकिन उसका अहंकार बहुत ऊपर चला गया है।

चारु की मां ने किए बेटी के बारे में कई खुलासे
राजीव ने पलटवार करते हुए आगे कहा- मेरा पूरा परिवार उससे प्यार करता था और मुझसे ज्यादा उसका समर्थन करता था, फिर भी इस तरह के शर्मनाक आरोप। मैं इसके लायक नहीं हूं। मैं उसे इस चीज और अपमान के लिए कभी माफ नहीं करूंगा। बातचीत के दौरान, राजीव ने चारु की मां, नीलम असोपा द्वारा उन्हें भेजे गए वॉयस नोट्स के बारे में भी कई बातें शेयर कीं।

टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ बनाई रोमांटिक रील
वॉयस नोट्स के अनुसार टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ चारु ने कई रोमांटिक रील्स बनाए हैं जिसका खुलासा चारु की मां ने ही किया। दोनों के बीच कुछ चल रहा है ये भी चारु की मां को पता था। रोमांस है जिसका खुलासा उसकी मां ने किया था। इसके बाद भड़के हुए राजीव सेन ने कहा- वह मुझ पर उसे धोखा देने और उस पर शक करने का आरोप लगाती है। हम किस दुनिया में रहते हैं...आखिर वह क्या कर रही है। मुझे केवल उसकी मां के वॉयस नोट्स के माध्यम से करण मेहरा के बारे में पता चला। मुझे नहीं पता था कि उनके बीच क्या चल रहा है।

राजीव ने कहा- चारु करे खुद में सुधार
कई बार तलाक का फैसला लेने के बावजूद वो दोनों अलग नहीं हो पाए लेकिन इस बार राजीव को यकीन है कि वह अब शादी में नहीं रहना चाहते। राजीव ने आगे कहा- देरी हो या न हो, मैं उसके साथ पूरी तरह से थक चुका हूं। मैं ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकता जो बार-बार अपने पति पर आरोप लगाए। उसे अपने खुद की मदद करनी होगी और खुद में सुधार लाना होगा। मैं अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हूं।












Click it and Unblock the Notifications