एक तरफ भाई राजीव की टूट रही है शादी, दूसरी तरफ बहन सुष्मिता ने बताई खुद के सिंगल होने की वजह

नई दिल्ली, 03 जुलाई। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभी तक खुद की शादी ना होने की वजह बताई है, उनका कहना है कि 'वो जीवन में तीन बार शादी के करीब पहुंचीं लेकिन ईश्वर ने उन्हें बचा लिया।' अभिनेत्री ने कहा कि 'वो लाइफ में काफी दिलचस्प लोगों से मिली लेकिन वो सभी के सभी काफी निराश थे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उनकी दोनों बेटियां उनकी शादी ना करने की वजह कभी भी नहीं रही है।'

वो दोनों काफी मैच्योर हैं: सेन

वो दोनों काफी मैच्योर हैं: सेन

अपनी गोद ली हुईं बेटियों रेनी सेन और अलीशा सेन के बारे में बात करते हुए 46 साल की सुष्मिता ने कहा कि 'वो दोनों काफी मैच्योर हैं और उन्होंने कभी भी मेरे रिलेशनशिप्स पर कोई भी उंगली नहीं उठाई बल्कि दोनों ने इसे खुले दिल से स्वीकारा है, मैं नहीं चाहती कि कोई मेरी जिम्मेदारियों को बांटे या कोई समझौता करने को कहे।' आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का हाल ही में मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप हुआ है, जो कि उम्र में उनसे 15 साल छोटे हैं।

कई लोगों से जुड़ा सेन का नाम

कई लोगों से जुड़ा सेन का नाम

मालूम हो कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 2000 में अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को गोद लिया था और 2010 में अपनी दूसरी बेटी अलीसा को गोद लिया था। मालूम हो कि सुष्मिता का इससे पहले नाम फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, मशहूर पाक क्रिकेटर वसीम अकरम, एक्टर रणदीप हुड्डा, रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन और डायरेक्टर मुद्दसर अजीज से भी जुड़ चुका है।

भाई राजीव सेन की शादी टूटने के कगार पर

भाई राजीव सेन की शादी टूटने के कगार पर

फिलहाल जहां एक ओर सुष्मिता ने अपनी शादी ना करने का दर्द बयां किया है, वहीं दूसरी ओर उनके भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा की शादी टूटने जा रही है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और इसलिए चारु ने राजीव को तलाक का नोटिस भेज दिया है।

 रिलेशनशिप काफी डर्टी दौर से गुजर रहा

रिलेशनशिप काफी डर्टी दौर से गुजर रहा

यही नहीं सुष्मिता सेन के भाई-भाभी का रिलेशनशिप काफी डर्टी दौर से गुजर रहा है। दोनों एक बेटी के मां-बाप हैं और इसके बावजूद चारु और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दोनों को एक-दूसरे को झूठा कहा है।

चारु पर पहली शादी को गुप्त रखने का आरोप

चारु ने राजीव को लापरवाह और अपनी बात मनवाने वाला व्यक्ति कहा है, उनका कहना है कि 'राजीव की वजह से उन्होंने अपना काम छोड़ दिया लेकिन इसके बावजूद राजीव ने उन्हें कभी सुख नहीं दिया' तो वहीं राजीव ने चारु पर पहली शादी को गुप्त रखने का आरोप लगाया है, उसने कहा कि 'उसने कभी भी हमारे रिश्ते के साथ वफादारी नहीं की।'

'वो हमेशा राजीव को ही सपोर्ट करते आए हैं'

'वो हमेशा राजीव को ही सपोर्ट करते आए हैं'

जबकि चारु ने राजीव के परिवार वालों पर भी आरोप मढ़ा है और कहा है कि 'वो हमेशा राजीव को ही सपोर्ट करते आए हैं' हालांकि उन्होंने खुलकर सुष्मिता का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उन्हीं की ओर था। आपको बता दें कि साल 2019 में दोनों ने शादी की थी। मालूम हो कि राजीव सेन अभिनेत्री चारु से पहले एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नुपूर संग रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+