सलमान खान की वजह से मेरा कमबैक 2021 में आई फिल्म 'राधे' से नहीं हो पाया!
Rajat Bedi Comeback Story: आर्यन खान ने The Bads of Bollywood से दमदार डेब्यू किया। इस सीरीज को देखने के लिए पूरा भारत बेताब था। सीरीज 19 सितंबर को रिलीज हुई और छा गई। इस सीरीज में जिन लोगों ने भी काम किया, उन सभी को भरपूर क्रेडिट मिला। सबके काम की खूब तारीफ हुई। राघव और लक्ष्य सबको भा गए।

इस सीरीज में एक एक्टर नजर आया। नाम है रजत बेदी, वही जिन्होंने 'कोई मिल गया' में ऋतिक के किरदार रोहित को परेशान किया। सीधे तौर पर कहें तो फिल्म के विलेन थे। इसके अलावा भी उन्होंने उस समय जिन फिल्मों में काम किया, उन्हें नेगेटिव रोल में ही कास्ट किया गया। लेकिन फिर वो एकदम गायब हो गए। नजर आए 2025 में आई आर्यन खान की सीरीज में। जिससे रजत को उनका ड्यू मिलना शुरू हो गया। लेकिन ऐसा नहीं है कि रजत को कोई और प्रोजेक्ट नहीं मिला। वो सलमान की फिल्म से अपना कमबैक करने वाले थे। लेकिन सलमान का फोन आया और फिल्म छोड़नी पड़ी।
दरअसल, रजत सलमान खान की फिल्म राधे (2021) में नजर आने वाले थे। इसमें वो नेगेटिव रोल करने वाले थे। एक इंटरव्यू में रजत ने इस पूरे वाक्ये पर कहा, उस फिल्म को करने के लिए मैं एक्साइटेड था। फिर भाई (सलमान खान) ने मुझे कॉल करके बुलाया। क्योंकि उन्हें पता चला कि मैं उसमें किरदार करने वाला हूं। जब मैं भाई के पास गया उन्होंने मुझे कहा, रजत तो इंतजार कर थोड़ा। मैं तुझे ऐसा कमबैक देना चाहता हूं, जो मेरी फिल्म राधे से भी बड़ा होगा। उन्होंने जब मुझे भाई ने कहा, तो मैं रुक गया। क्योंकि उनका कहना था कि तेरी हाइट, बॉडी और पर्सनैलिटी बहुत अच्छी है। तूने खुद को मैंटेन किया है। रुक जा तुझे मैं जबरदस्त कमबैक दूंगा।
ऐसे में उनका कमबैक आर्यन खान की सीरीज से हुआ। हालांकि अब इसका दूसरा सीजन बनेगा। इस खबर पर खुद रजत बेदी ने एक इंटरव्यू में पुष्टि की है। दूसरे सीजन पर काम भी शुरू हो गया है। खैर आपको बता दें, रजत बेदी राजिंदर सिंह बेदी (महान लेखक) के पोते और डायरेक्टर नरेंद्र बेदी के बेटे हैं। उनकी मां वीणा भी फिल्म राइटर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications