राज कुंद्रा ने धोए बेटी समिशा के पैर, शिल्पा शेट्टी ने देवी की तरह सजाकर की बेटी की पूजा, देखें वीडियो
Raj Kundra and Shilpa Shetty: इस समय दुनियाभार में दुर्गा पूजा और नवरात्रि की धूम जारी है। वहीं गत 22 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि का आठवां दिन था जिसे दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। इस शुभ दिन पर कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस खास दिन पर मां की भक्ति और कन्या पूजान में व्यस्त नजर आए। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर अपनी बेटी समिशा का कन्या पूजन किया। शिल्पा शेट्टी के इस कन्या पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने बेटी समिशा के साथ की कन्या पूजा
शिल्पा शेट्टी ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के साथ वीडियो शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और उनके पति राज कुंद्रा को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनी बेटी समिशा के साथ कन्या पूजा करते देखा जा सकता है।

बेटी समिशा की उतारी गई आरती
इस वीडियो में समिशा शेट्टी को एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है और उनके मम्मी-पापा (शिल्पा शेट्टी) उनके पैर धोकर पूजा कर रहे हैं और आरती कर रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे वियान की आरती भी की। बाद में बहन-भाई ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने धोए बेटी के पैर
इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है- जय माता दी, आज अष्टमी के शुभ अवसर पर, हमने अपनी देवी समिशा के साथ कन्या पूजा की, आज सर्वोच्च देवी महागौरी और उनके नौ रूपों के प्रति आभार जताने का ये हमारा तरीका है। दिव्य रूप #अष्टमी #हैप्पीनवरात्रि #कंचिकापूजा #कंजकपूजा #धन्य #आभार #दुर्गामां #जयमातादी।
राज कुंद्रा की बायोपिक की तैयारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म 'यूटी 69' राज कुंद्रा की बायोपिक है। फिल्म के ट्रेलर में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में गुजारी उनकी जिंदगी की झलक दिखाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications