कैमरे के सामने आकर मजाक में ये क्या कह गए राज कुंद्रा? बोले- 'मेरा काम कपड़े उतारने का...'
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जिन्हें 'मास्कमैन' भी कहा जाता है। अब उन्होंने पहली बार मास्क पहनकर स्टैंडअप कॉमेडी की। साथ ही इस शो में उन्होंने पोर्नोग्राफी मामले में चुप्पी तोड़ी।
Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से पोनोग्राफी केस में फंसे हैं तब से वह अक्सर मास्क लगाकर स्पॉट होते हैं। यही वजह है कि उन्हें मास्कमैन भी कहा जाता है। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते हुए लोट-पोट कर दिया।
राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने ब्लैक मास्क पहना हुआ था। इस दौरान स्टैंड-अप कॉमेडी करते हुए नजर आए। राज कुंद्रा ने स्टैंडअप कॉमेडी की शुरूआत स्टैंड-अप कॉमेडी करते हुए शिल्पा शेट्टी के पति कहकर शो की शुरूआत की। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि 18 साल की उम्र में लंदन में कैब चलाते थे।

वीडियो में राज कुंद्रा कहते हैं, 'देवी और सज्जनों मैं हूं राज कुंद्रा, जिसे मास्क मैन के नाम से भी जाना जाता है। जिसे शिल्पा के पति के रूप में भी जाना जाता है और जिसे सस्ता कान्ये वेस्ट भी कहा जाता है।' इसके बाद राज कुंद्रा आगे बात करते हुए कहते हैं कि, 'मैंने 18 साल की उम्र में लंदन में टैक्सी चलाई थी। मेरा काम हमेशा से कपड़े चढ़ाने का था, उतारने का नहीं।'
बता दें कि, साल 2021 में राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्में बनाने का आरोप लगा था। जिसके कारण उन्हें एक महीना जेल में बिताना पड़ा। दरअसल, एक महिला ने जो एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस केस के बाद राज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और हर जगह केवल मास्क में ही नजर आते हैं। जिसकी वजह से वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा जल्द ही एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाले हैं। वह जल्द ही अपनी ही बायोपिक पर नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी राज कुंद्रा के पोनोग्राफी केस पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications