राज कुंद्रा ने शिल्पा को दिया तोहफा, बीवी के नाम किया आलीशान बंगला और फ्लैट, दाम सुन रह जाएंगे दंग

मुंबई, 04 फरवरी। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ समय पहले पोर्नोग्रैफी रैकेट के चलते चर्चा में थे। पिछले साल उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन इस पूरे विवाद से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी को वेलेंटाइन डे से पहले खास तोहफा दिया है। राज कुंद्रा ने जुहू वाले अपने बंगले और पांच फ्लैट को शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है। रिपोर्ट की मानें तो जुहू वाले बंगले की कुल कीमत 38.5 करोड़ रुपए है। जोकि अब शिल्पा शेट्टी के नाम हो गई है। यह बंगला 5995 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है।

शिल्पा के नाम किया फ्लैट

शिल्पा के नाम किया फ्लैट

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी हाल ही में बिग बॉस-15 से बाहर आईं जिसके बाद उनके जन्मदिन के मौके पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक दूसरे का हाथ पकड़े साथ नजर आए। इसके बाद ही यह खबर सामने आई कि राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम जुहू के बंगले समेत पांच फ्लैट भी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा ने किनारा स्थित फ्लैट की पहली मंजिल के पूरे फ्लोर जिसमें पांच फ्लैट हैं उसे शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है। यहां शिल्पा शेट्टी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं।

65 हजार रुपए प्रति स्क्वॉयर फीट

65 हजार रुपए प्रति स्क्वॉयर फीट

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो यह बंगाला तकरीबन 5995 स्क्वॉयर फीट में बना हुआ है। अभिनेत्री ने इस फ्लैट को अपने नाम करने के लिए 1.9 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया है। रजिस्ट्री का ट्रांसफर 21 जनवरी 2022 को शिल्पा शेट्टी के नाम किया गया है। स्थानीय ब्रोकर ने बताया कि फ्लैट की रजिस्ट्री का ट्रांसफर मार्केट रेट पर किया या है। जोकि 65 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट है। यह बंगला बीच से तकरीबन 300 मीटर दूर है।

लंदन के बाद इस फ्लैट में रह रही हैं शिल्पा

लंदन के बाद इस फ्लैट में रह रही हैं शिल्पा

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राजय कुंद्रा इस फ्लैट में कुछ साल पहले ही शिफ्ट हुए हैं। दोनों इससे पहले लंदन में रह रहे थे। लंदन से वापस आने के बाद से दोनों इस फ्लैट में रह रहे थे। फ्लैट में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। राज कुंद्र को पिछले साल तकरीबन दो महीने तक जेल में गुजारने पड़े थे। जिसके बाद सितंबर 2021 में 50 हजार रुपए के मुचलके पर उन्हें जमानत मिली। बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+