'मुझे कोई फंसाना चाहता है' पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर पोर्नोग्राफी रैकेट के मामले में चर्चा में आ गए। इस मामले में हाल ही में ईडी ने उनके घर छापा मारा था। अब राज कुंद्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बिजनेस इंडस्ट्री में उनके कई दुश्मन हैं जो बदला लेना चाहते हैं।

News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुंद्रा ने कहा, "मुझे किसी एक बिजनेस राइवल से समस्या थी, और मुझे नहीं लगा था कि वह मुझे इस तरह की चीजों में घसीटने की हिम्मत करेंगे। लेकिन जब मैं पुलिस की हिरासत में था, तो रात के समय लोग आकर कहते थे कि यह अंदर से कोई है जो इसके पीछे है। तभी मुझे यह समझ में आने लगा कि कोई मुझे एक बड़े खेल में घसीटना चाहता था। धीरे-धीरे चीजें सामने आने लगीं और मुझे बहुत सारी जानकारी मिली।"

Raj Kundra

राज कुंद्रा ने आगे कहा, "इसके बाद मैंने अधिकारियों को पत्र लिखा, जिसमें मैंने उन लोगों के नाम बताए जिनका इस पूरे सिस्टम से संबंध था। यहां बहुत कुछ ऐसा है जो कि सामने आना बाकी है, और जैसे-जैसे सच्चाई सामने आएगी, यह साफ हो जाएगा कि यह सिर्फ बदले की भावना से नहीं जुड़ा है।"

राज कुंद्रा ने पहली बार अपनी कहानी साझा करते हुए अपनी संघर्ष के बारे में बात की और कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा, "मैं खुद को मलबे से फिर से बना दूंगा। मैं किसी को भी मुझे गिराने नहीं दूंगा। मुझे अपने आप से, अपने परिवार से और उन सभी से जो मुझ पर विश्वास करते हैं, यह वादा करना है कि मैं खड़ा रहूंगा और इसे अंत तक लड़ूंगा।"

बता दें कि, फरवरी 2021 में, मुंबई पुलिस ने एक पोर्नोग्राफी रैकेट के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके बाद कई महिलाओं ने शिकायत की थी। इन महिलाओं का आरोप था कि उन्हें वेब सीरीज और फिल्मों के ऑडिशन के बहाने आपत्तिजनक सामग्री बनाने के लिए मजबूर किया गया था। राज कुंद्रा पर जब पोनोग्राफी मामले में आरोप लगा तो कई महीने तक वह जेल की सलाखों के पीछे रहे।

ये भी पढ़ें: Raj Kundra की फिर बढ़ी मुसीबत, पोर्नोग्राफी मामले में ED ने भेजा समन, जल्द होगी पूछताछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+