राज कुंद्रा को कैदियों ने पीटा, पुलिस ने कपड़े उतार दिए, जेल में हुई थी ऐसी हालत, फिल्म UT 69 का ट्रेलर रिलीज
UT 69 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ लोग जहां उनके मास्क को लेकर बात करते नजर आ रहे थे तो वहीं कुछ लोग उनके लुक की नकल भी उतार रहे थे। फिलहाल राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राज कुंद्रा की जिंदगी और उससे जुड़े अहम हादसों पर बनी फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में राज कुंद्रा खुद अपना किरदार निभा रहे हैं।
राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज
राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एए फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन शहनवाज अली ने किया है। फिल्म 'यूटी 69' आगामी 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।पिछले कुछ समय से ये कहा जा रहा था कि राज कुंद्रा की बायोपिक पर काम हो सकता है और अचानक आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया।

फिल्म 'यूटी 69' राज कुंद्रा की बायोपिक है
आपको बता दें कि फिल्म 'यूटी 69' राज कुंद्रा की बायोपिक है। फिल्म के ट्रेलर में राज कुंद्रा पर लगे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप और उसके बाद जेल में गुजारी उनकी जिंदगी की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा जेल जाते हैं और फिर वहां उनके साथ पुलिसवालों और कैदी कैसा बर्ताव करते हैं। पुलिसवाले उनके सारे कपड़े उतार देते हैं और जेल में मौजूद कैदी ये यकीन नहीं कर पाते कि वह वाकई एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं।
शिल्पा शेट्टी ने की पति की तारीफ
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की बायोपिक का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ऑल द बेस्ट कुकी। आप एक बहादुर शख्स हैं। मैं आपकी इसी बात की सबसे ज्यादा तारीफ करती हूं। यहां आपकी हिम्मत और पॉजीटिविटी दिखाई गई है।
राज कुंद्रा पर लगा था एडल्ट फिल्म बनाने का आरोप
जानकारी के अनुसार साल 2021 में राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्में बनाने का आरोप लगाया गया था। उन पर हॉटशॉट्स नाम के एक ऐप के जरिए अश्लील फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट और प्रोड्यूस करने का आरोप लगा था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद राज कुंद्रा जेल से बाहर आ गए थे लेकिन उसके बाद से वह मीडिया के सामने मास्क पहनकर ही नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications