शाहिद कपूर के प्यार में पागल हो गई थी मेगास्टार की ये बेटी, पत्नी बनकर किया ऐसा कांड, फिर हुई लापता
Shahid Kapoor and Vastavikta Pandit: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में छाए रहे हैं। एक समय पर उनके और करीना कपूर के अफेयर के खूब चर्चे थे। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
शाहिद कपूर की दीवानी हैं लड़कियां
बाद में करीना कपूर ने सैफ अली खान से और शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी कर ली। फिलहाल शाहिद कपूर दो बच्चों के पिता भी बन चुके हैं। शाहिद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त डांस और अट्रैक्टिव लुक की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लड़कियां उनकी दीवानी हैं।

शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं वास्तविकता पंडित
शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। उन्हें चॉकलेटी बॉय के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि एक समय पर दिवंगत मेगास्टार राज कुमार की बेटी भी शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं। शाहिद कपूर की इस क्रेजी फैन का नाम वास्तविकता पंडित है।
सुपरस्टार राज कुमार की बेटी हैं वास्तविकता
वास्तविकता पंडित अपने ऑन-स्क्रीन काम से ज्यादा ऑफ-स्क्रीन विवादों के कारण सुर्खियों में रही हैं। वह एक बार शाहिद कपूर के साथ कानूनी विवाद में भी फंस गई थीं। सुपरस्टार राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित अपने पिता के निधन के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुई थीं।
वास्तविकता पंडित की सभी फिल्मों हो गई थीं फ्लॉप
साल 1996 में उनके भाई पुरु की फिल्म लॉन्च पर वास्तविकता नजर आई थीं। उन्होंने भी अपने फिल्मी परिवार की तरह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया था लेकिन सफल नहीं हो पाईं। उनकी सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं।
शाहिद कपूर के लिए दिल में था जुनून
जानकारी के अनुसार वास्तविकता पंडित ने अपने काम से ज्यादा शाहिद कपूर के लिए जुनून के चलते मशहूर हो गई थीं। वह शाहिद कपूर से पागलों की तरह प्यार करने लगी थीं। कहा जाता है कि वह खुद को एक्टर की पत्नी तक बताने लगी थीं।
शाहिद कपूर का पीछा करती थीं वास्तविकता पंडित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और वास्तविकता पंडित की पहली मुलाकात श्यामक डावर के एक्टिंग स्टूडियो में हुई थी। वास्तविकता उस समय शाहिद कपूर से इतनी इम्प्रेस हो गई थीं कि उन्होंने न केवल खुद को उनका नंबर वन फैन बताया था बल्कि उनका पीछा भी करने लगी थीं।
शाहिद कपूर ने पुलिस में की थी शिकायत
-हालात इतने बिगड़ गए थे कि साल 2012 में शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में वास्तविकता पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शाहिद कपूर ने आरोप लगया था कि वास्तविता पंडित उन्हें परेशान कर रही हैं।
-शाहिद कपूर ने पुलिस को बताया था कि जब भी वह घर से बाहर निकलते थे, तो वास्तविक्ता पंडित अक्सर उनका रास्ता रोक लेती थीं और उनकी कार के बोनट पर बैठ जाती थीं। वास्तविकता पंडित चिल्लाकर लोगों से कहती थीं कि वह शाहिद कपूर की सबसे बड़ी फैन हैं।
खुद को शाहिद कपूर की पत्नी बताने लगी थीं वास्तविकता
शाहिद कपूर के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया था कि वास्तविकता पंडित एक्टर शाहिद कपूर की बिल्डिंग के बगल वाले घर में रहने लगी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह खुद को शाहिद कपूर की पत्नी के रूप में पेश करने लगी थीं। उनकी कार का रास्ता रोकती थीं और यहां तक कि शूटिंग पर उनके पीछे जाने लगी थीं। पुलिस में शिकायत के बाद वास्तविकता पंडित को बड़ा झटका लगा था। वह गुमसुम हो गई थीं।
एकांतवास में चली गईं वास्तविकता
ये मामला इतनी तेजी से बढ़ा कि वास्तविकता पंडित को एकांतवास करना पड़ा। इसके बाद वास्तविकता पंडित ने पब्लिक प्लेसेस पर जाना बंद कर दिया था। वह किसी भी पार्टी या इवेंट्स में नहीं जाती थीं।
वास्तविक्ता को लापता घोषित कर दिया गया
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि वास्तविकता पंडित अचानक ही गायब हो गई थीं। पुलिस ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिशे कीं लेकिन उसका पता नहीं लग सका। आखिरकार वास्तविक्ता को लापता घोषित कर दिया गया था। अब तक कोई नहीं जानता कि वह कहां हैं और कैसी हैं।












Click it and Unblock the Notifications