मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, जानें क्या है मामला?

Rahul Fazilpuria: गुरुग्राम में एसपीआर रोड पर आज यानी 14 जुलाई 2024 (सोमवार) शाम को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। खबर है कि फेमस हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी हैं।

राहुल फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब राहुल फाजिलपुरिया गुरुग्राम के सेक्टर 71 स्थित अपनी सोसाइटी से फॉर्च्यूनर कार में बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमलावर टाटा हैरियर कार में सवार थे और उन्होंने दो राउंड फायरिंग की थी।

Rahul Fazilpuria

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं राहुल फाजिलपुरिया की किस्मत अच्छी थी कि वह इस हमले में सुरक्षित बच निकले हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना में बाल-बाल बचे सिंगर

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तक राहुल फाजिलपुरिया को हरियाणा पुलिस की तरफ से सुरक्षा पदी गई थी, लेकिन हाल ही में ये सुरक्षा हटा ली गई थी। अब इसी बीच ये खतरनाक हमला हुआ है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले मिली थी धमकी, फिर मांगी गई थी सिक्योरिटी

-राहुल फाजिलपुरिया को कुछ समय पहले धमकी भरे मैसेजेस मिले थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। उनकी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के दो जवान तैनात थे, लेकिन कुछ ही दिन पहले ये सिक्योरिटी वापस ले ली गई। सुरक्षा हटने के कुछ दिनों बाद ही अब उन पर फायरिंग हो गई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है।

-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत जुटा रही है।

विवादों से जुड़ चुका है राहुल का नाम

आपको बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया का नाम पिछले साल उस समय चर्चा में आया था, जब यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ एक शूटिंग के दौरान सांपों और उनके जहर के इस्तेमाल को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इस केस में भी राहुल फाजिलपुरिया का नाम सामने आया था, हालांकि उनकी भूमिका को लेकर जांच अभी भी जारी है।

राहुल फाजिलपुरिया के हिट गानों की लंबी लिस्ट

राहुल फाजिलपुरिया ने बॉलीवुड फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का फेमस गाना 'लड़की कर गई चुल' और 'शादी में जरूर आना' मूवी का गाना 'पल्लो लटके' को अपनी आवाज दी है। वह हरियाणवी म्यूजिक के सबसे पॉपुलर चेहरों में गिने जाते हैं और देशभर में उनके फैन फॉलोअर्स की कोई कमी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+