उदयपुर के इस लग्‍जरी रिजॉर्ट में शादी करेंगे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, ऐसे लेंगे सात फेरे, जानें डिटेल्स

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी करने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक खास 5 स्टार लग्जरी रिजॉर्ट चुना है।

parineeti chopra

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। दोनों ने गत 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में बड़े ही शानदार तरीके से सगाई की थी। इस सगाई समारोह में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारे वाले, कुछ करीबी दोस्त और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। हालांकि अब ये कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुट चुका है। खबर है कि ये दोनों राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं और अब दोनों ने अपनी शादी का वेन्यू भी तय कर लिया है।

उदयपुर के लग्जरी रिजॉर्ट में होगी शादी
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। वहीं दोनों पिछले दिनों राजस्‍थान में नजर आए थे। अब खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने उदयपुर का एक लग्‍जरी र‍िजॉर्ट चुना है और उसे फाइनल करने को लेकर बातचीत अंतिम चरण पर है।

उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास में हो सकती है शादी
मीडिया र‍िपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव ने उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास र‍िजॉर्ट में शादी करने का फैसला किया है। ये फाइव स्‍टार प्रॉपर्टी अदयपुर के पिछोला झील के किनारे पर स्तिथ है। सूत्रों की मानें तो परिणीति और राघव अभी होटल से अपनी जरूरतों के हिसाब से डील फाइनल करने में जुटे हुए हैं।

प्राइवेट तरीके से होगी शादी
परिणीति चोपड़ा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रकपल अपनी शादी भी अपनी सगाई सामरोह की तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं। शादी काफी शाही अंदाज में की जाएगी लेकिन इसमें केवल परिवार वाले, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि खबर है कि कुछ वीआईपी लोग और राजनेता इस शादी के फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।

नवंबर 2023 में हो सकती है शादी
वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा नवंबर 2023 में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन शादी समारोह को प्राइवेट रखने के बारे में जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+