जयपुर की महारानी...' जब कपिल शर्मा ने बप्पी लहरी के सोने के जेवर पर किया था कमेंट, देखें वीडियो

मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड के दिग्गज म्‍युजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के जुहू इलाके के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के तुरंत बाद, कपिल शर्मा का बप्पी लहरी के सोने के आभूषणों पर कमेंट करते हुए एक पुराना वीडियो वायरल हो गया।

नीचे देखें वायरल वीडियो

 बप्पी लहरी के सोने के गहनों पर किया था कपिल ने कमेंट

बप्पी लहरी के सोने के गहनों पर किया था कपिल ने कमेंट

बप्‍पी लहरी का का करियर पचास वर्षों का था और उन्हें 'डिस्को किंग' कहा जाता था। बप्‍पी लहरी अपने संगीत के अलावा भारी सोने के आभूषण पहनने के लिए भी जाने जाते थे। अब उनके निधन के बाद कपिल शर्मा का एक लॉफ्टर चैलेंज शो का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन बप्पी लहरी के सोने के आभूषणों पर जोक करते नजर आ रहे हैं।

सोना चोरी करने का आरोप लगाते हुए दी ये धमकी

सोना चोरी करने का आरोप लगाते हुए दी ये धमकी

ये वीडियो कपिल शर्मा के शुरूआती करियर का है। जिसमें कपिल शर्मा इंस्पेक्टर शमशेर की नकल कर रहे हैं, जो बप्पी लहरी को सोना चोरी करने के आरोप में सलाखों के पीछे डालने की धमकी दे रहा है।

इतना सोना पहना है कि जयपुर की महारानी....

इतना सोना पहना है कि जयपुर की महारानी....

वह आगे बप्पी लहरी को उनके भारी गहनों के लिए 'जयपुर की महारानी' कहते हैं। इंस्‍पेक्‍टर बने कपिल ने कहा तुमने इतना सोना पहल रखा है, तुम संगीत निर्देशक कम, जयपुर की महारानी ज्‍यादा लग रहे हो। इस शो में जज की कुर्सी पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन खूब हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

बप्पी लहरी ने इस फिल्‍म से की थी करियर की शुरूआत

बप्पी लहरी ने इस फिल्‍म से की थी करियर की शुरूआत

बप्पी लहरी जिन्हें भारत में "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता है। उनका जन्‍म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने पहली बार 1972 में एक बंगाली फिल्म 'दादु' के लिए संगीत तैयार किया और एक फिल्म 'नन्हा शिकारी' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।

बप्‍पी लहरी के वो गाने जिन्‍होंने मचा दी थी धूम

बप्‍पी लहरी के वो गाने जिन्‍होंने मचा दी थी धूम

बप्‍पी लहरी ने "डिस्को डांसर" के लिए अपने चार्टबस्टिंग संगीत और 'जिमी, जिमी, आजा, आजा ...' गीत और बाद में "ज़खमी", "लहू के दो रंग" के लिए सुपरहिट संगीत के साथ विश्‍व स्‍तर पर पॉपुलर हुए थे।

बप्‍पी लहरी का आखिरी गाना

बप्‍पी लहरी का आखिरी गाना

बप्पी लाहिड़ी का आखिरी बॉलीवुड गाना 2020 की फिल्म "बागी 3" के लिए गाया था, वो गाना "भंकस" था। बॉलीवुड संगीत उद्योग में उनके योगदान के लिए संगीत निर्देशक को 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था। उनके जाने से संगीत जगत को भारी नुकसान पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+