Pushpa 2 का तगड़ा बजट, अल्लू अर्जुन की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, अब तक की सबसे मोटी फीस

Pushpa 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने ली अब तक की सबसे मोटी फीस

नई दिल्ली। इन दिनों लोगों के साउथ फिल्मों का क्रेज चल रहा है। पुष्पा, RRR, केजीएफ-2 जैसी साउथ फिल्मों हिंदी बेल्ट में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इन फिल्मों ने जमकर कमाई की है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई की। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई, जिसके बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म के पार्ट 2 पुष्पा द रूल( Pushpa-The Rule) पर काम फिल्म के पार्ट 2 का काम शुरु हो गया है। इस फिल्म के बजट में तगड़ी बढ़ोतरी की गई है। वहीं फिल्म के लीड रोल एक्टर अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है।

Pushpa: The Rule का तगड़ा बजट

Pushpa: The Rule का तगड़ा बजट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा पार्ट 1 की सफलता और धमाकेदार कमाई के बाद मेकर्स ने Pushpa: The Rule की तैयारी शुरू कर दी है। पुष्पा ने हिंदी बेल्ट में मूवी ने तगड़ी कमाई की। अब लोगों को पुष्पा 2 का इंतजार है। मेकर्स ने इसे देखते हुए 'पुष्पा द रूल' पर काम शुरू कर दिया बैं। फिल्म का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ कर दिया गया है। फिल्म के प्रोडक्शन का बजट 200 करोड़ का है। इस फिल्म का बजट KGF 2 के बजट से तीन गुना होने की खबरें आ रही हैं। अगर कमाई की बात करें तो पुष्पा फिल्म ने सिर्फ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में 322.6 करोड़ रुपए और फॉरेन बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की।

अब तक की सबसे मोटी फीस

अब तक की सबसे मोटी फीस

मेकर्स ने न केवल फिल्म का बजट बढ़ाया है बल्कि एक्टर्स की फीस भी बढ़ गई है। Pushpa: The Rule के लिए अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) ने अब तक की सबसे ज्यादा फीस ली है। पुष्पा द राइज की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की पॉप्युलैरिटी में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पुष्पा की सफलता के बाद अललू अर्जुन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। खबरों की माने तो पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जन ने 100 करोड़ रुपए की णोटी फीस ली है। यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है।

 कितना था पुष्पा 1 का बजट

कितना था पुष्पा 1 का बजट

अगर पुष्पा के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 200-250 करोड़ रुपए का था। फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 35 करोड़ लिए थे। वहीं रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ की फीस ली। 'ऊ अंटावा' गाने से फिल्म में जान डालने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने इस फिल्म में एक गाने के लिए 1.5 करोड़ रुपए लिए थे।

 कब रिलीज होगी फिल्म

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। वहीं खबरें आ रही है कि केजीएफ 2 की सफलता के बाद मेकर्स ने पुष्पा 2 की स्क्रिप्ट में बदलाव करने का फैसला किया है, लेकिन जब प्रोड्यूसर वाई रविशंकर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इंकार कर दिया और कहा कि हमारे पास बढ़िया स्क्रिप्ट है, जिसे बदलने की जरूरत नहीं है। फिल्म को लेकर लोगों में खूब उत्सुकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+