Bigg Boss 19: एक और इंफ्लूएंसर ने सलमान खान के शो को किया मना, सोशल मीडिया पर किया अनाउंस!

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर छोटे बड़े अपडेट्स आ रहे हैं। लेकिन अभी तक इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ रही है। फैंस इसी बात को लेकर थोडा शो के मेकर्स से खफा भी हैं। इन सबके बीच अब एक और इंफ्लूएंसर ने शो में आने से मना कर दिया है।

पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि पूरव झा इस सीज़न की कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल होंगे। लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार, पूरव ने इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। बिग बॉस से संबंधित खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म 'बिग बॉस ताजा खबर' ने अपनी एक पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है।

Purav Jha

पोस्ट के अनुसार, पूरव झा ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान पुष्टि की है। उन्होंने कहा वे सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं होंगे। 'बिग बॉस ताजा खबर' ने बताया कि वे शुरू से ही पूरव के शो में शामिल होने की खबरों का खंडन कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें लगातार चल रही थीं। अब पूरव ने खुद ही स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे पहले, पूरव झा 'द ट्रेटर्स' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। उन्हें पहले ही एपिसोड में 'ट्रेटर' चुना गया था और वे शो के अंत तक बने रहे। फिनाले में उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा। क्योंकि उर्फी जावेद ने उनकी बातों से यह जान लिया था कि पूरव और हर्ष गुजराल ही असली ट्रेटर्स हैं।

सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस' का नया सीजन इस बार थोड़ी देरी से शुरू हो रहा है, लेकिन मेकर्स ने इसमें कई नई चीजें शामिल की हैं। इस बार दर्शकों को शो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। शो के नियमों से लेकर कॉन्सेप्ट तक में कई बदलाव किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+