एपी ढिल्लों के घर के बाहर बरसाई गोलियां, कार में भी लगाई आग, वीडियो में नजर आया शूटर

AP Dhillon House Firing: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर खूब गोलियां बरसाई गई हैं। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

एपी ढिल्लों के घर के बाहर 1 सितंबर को सिंगर के घर के बाहर अचानक गोलीबारी हुई। हालांकि इस घटना के बाद अब सिंगर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये घटना उस वक्त हुई जब सिंगर अपने घर पर ही मौजूद थे। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस चिंता में आ गए।

AP Dhillon

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि, एपी ढिल्लों के घर के बाहर एक शख्स धड़ाधड़ फायरिंग कर रहा है। इस दौरान कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा है। लेकिन गोलियों की गुंज हर तरफ सुनाई दे रही है। इस घटना में केवल घर के बाहर ही गोलियां नहीं बरसाई जा रही है बल्कि बाहर रखी कारों को भी जला दिया गया। वीडियो में शूटर भी नजर आ रहा है हालांकि शक्ल साफ नहीं दिख रही है।

वायरल पोस्ट में ये दावा किया गया है कि सड़क पर एक काला ट्रक और एक छोटा वाहन जला दिया गया। एपी ढिल्लों और उनके करीबी सहयोगी हमले के समय घर में ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना की वजह से उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। एपी ढिल्लों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि Oneindia इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस घटना का कनेक्शन कहीं ना कहीं सलमान खान से है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में एपी ढिल्लों ने उनका गाना गाया था जिसे करोड़ों व्यूज मिले थे। वहीं लॉरेंस गैंग ने सिंगर को जान से मारने की भी धमकी दी है। बता दें कि इससे पहले पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर फायरिंग हुई थी जिसकी वजह से सलमान खान को बताया गया था।

ये भी पढ़ें: AP Dhillon Net Worth: पंजाब से कनाडा तक...एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+