पिता के बेहद करीब थे पावर स्टार पुनीत राजकुमार, हाल में शेयर की थी बचपन के ये तस्वीर
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक्टर पुनीत को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वे घर पर ही थे। पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे और प्रशंसकों के बीच वह 'अप्पू' नाम से मशहूर थे। पुनीत अपने पिता के बेहद ही करीब थे।

कुछ सप्ताह पहले शेयर की थी ये खास तस्वीर
कुछ हफ्ते पहले, पुनीत ने अपने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की थी जिसे नियाग्रा फॉल्स पर क्लिक किया गया था। तस्वीर में राजकुमार कोला कैन पकड़े हुए नजर आ रहे हैं जबकि पुनीत उनके बगल में खड़े मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए, पुनीत राजकुमार ने कन्नड़ में एक नोट लिखा, 1988 में नियाग्रा फॉल्स में अप्पाजी के साथ उन की मधुर यादें ताजा हो गईं।
Recommended Video
हार्ट अटैक के वक्त घर पर थे पुनीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुनीत राजकुमार को आज सुबह उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वे स्थानीय क्लिनिक गए और जहां उन्होंने ईसीजी (इको कार्डियोग्राम) कराया। जिसमें उनके दिल के दौरे की पुष्टि हुई। जब उन्हें विक्रम अस्पताल ले जा रहे थे, तब उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। एक कन्नड़ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पुनीत के निधन के समय उनके बड़े भाई और अभिनेता शिवराजकुमार और एक्टर यश अस्पताल में मौजूद थे।

कन्नड़ फिल्म जगत में सर्वाधिक कमाई करने वाले एक्टर्स में थे अप्पू
कन्नड़ सिनेमा में सुपरस्टार का रुतबा रखने वाले पुनीत अपने फैन्स के बीच अप्पू नाम से मशहूर थे। कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राजकुमार डॉ. राजकुमार और पार्वथम्मा के बेटे थे। मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है।












Click it and Unblock the Notifications