Kanguva: प्रोड्यूसर ने सूर्या की फिल्म की पूरी कहानी बता दी, दर्शक अब नहीं होंगे कंफ्यूज!

'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक भी खूब एक्साइटेड हैं। फिल्म के मेकर्स का मकसद अपने लार्जर देन लाइफ विजुअल्स और अनोखी कहानी के साथ इंडियन सिनेमा में नए स्टैंडर्ड सेट करना है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनको लेकर थोड़ा बहुत फिल्म का बज भी बन रहा है।

ट्रेलर देख दर्शकों के मन में है कि फिल्म में क्या देखने को मिलेगा। इसपर कंगुवा के प्रोड्यूसर के. ई. ज्ञानवेल राजा ने कहानी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, कंगुवा इतिहास और साइंस फिक्शन का एक कमाल का संयोजन है। इस फिल्म में हमें नए विचारों को समझने की आजादी मिली है। डायरेक्टर शिवा ने अतीत और भविष्य की अनदेखी दुनियाओं को एक साथ लाकर एक खास कहानी बनाई है। जो रोमांच से भरी हुई है और हमारी कल्पना की सीमाओं को आगे बढ़ाती है।

Producer of Kanguva told the complete story of the film Suriya Bobby Deol

मैसिव है फिल्म का बजट
'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है, जिसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा है। ये पुष्पा, सिंघम और दूसरी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा बड़ी है। फिल्म को इंडिया के अलावा, 7 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है। क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है।

14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। यह फिल्म 14 नवंबर 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+