प्रियंका चोपड़ा का स्पेशल वेकेशन, पति निक जोनस और बेटी ने भी जमाया रंग, बिकिनी तस्वीरें हो रही हैं वायरल
Priyanka Chopra and Nick Jonas Vacation: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में एक रोमांटिक वेकेशन का मजा लेते नजर आए। गत जुलाई महीने में इस कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ शानदार छुट्टियां बिताई और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। दरअसल गत 18 जुलाई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया था और इसी खास मौके पर वह अपने परिवार के साथ एक स्पेशल वेकेशल पर गई थीं।
प्रियंका चोपड़ा का खास वेकेशन
प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन का जश्न समुद्र तट पर अपने पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मनाया। उनके वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन छुट्टियों के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपना खास समय बिताया और विंबलडन का फाइनल मैच भी देखा।

निक जोनस ने शेयर की स्पेशल फोटोज
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जुलाई एक मूवी थी। इन तस्वीरों से एक में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी सी बीच पर नजर आ रही हैं। इसके अलावा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैरून और नारंगी रंग की बिकनी में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका पानी में लेटी हुई हैं और निक और मालती उन्हें हंसते हुए देख रहे हैं।
बेटी मालती मैरी ने इन्जॉय की छुट्टियां
वहीं पापा निक जोनस और बेटी मालती मैरी की भी एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों साथ खड़े हैं और पानी में अपने पैर डुबोए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस विंबलडन के फाइनल में नजर आ रहे हैं। विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचे निक जोनस जहां बेज रंग के सूट में थे, वहीं प्रियंका काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा का खास बर्थडे सेलिब्रेशन
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने गत 18 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाया और एक तस्वीर में 'हैप्पी बर्थडे प्री' लिखा बैनर भी दिख रहा है, साथ ही एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपने सिर पर 'हैप्पी बर्थडे' का ताज पहने खड़ी दिखाई दे रही हैं। लोग प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की वेकेशन की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा का परिवार बहुत ही प्यारा है।












Click it and Unblock the Notifications