यहां बिजी थीं प्रियंका चोपड़ा, जिसके लिए छोड़ दी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में तमाम हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा के ना आने से फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच देसी गर्ल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई। दोनों अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। शादी में बॉलीवुड और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन सबसे ज्यादा जिसकी उम्मीद थी वो है प्रियंका चोपड़ा जो शादी में नहीं आई। अब फैंस को ये बात खल रही है कि आखिर क्यों वह अपनी बहन की शादी में ही नहीं पहुंच पाई।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा कपल को आशीर्वाद देने के लिए शादी में शामिल हुईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी शेयर की। शादी के बाद उन्हें पैपराजी से एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उनसे पूछा कि, प्रियंका चोपड़ा शादी में क्यों नहीं तो उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, 'वह कुछ काम की वजह बिजी हैं।' अब ये वीडियो काफी चर्चा में हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस दंग रह गए।

प्रियंका चोपड़ा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उन्होंने कुछ देर पहले शेयर किया। जैसा की एक्ट्रेस की मां ने बताया कि वह बिजी हैं इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ वैकेशन पर हैं। फोटो में प्रियंका बेटी मालती के साथ पूल में एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।
अब इस फोटो के वायरल होने के बाद से फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका का ये कौन सा बिजी काम है। वह अगर चाहती तो शादी में शामिल हो सकती थीं। लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की। इससे पहले दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह शादी में भी आएंगी लेकिन वह नहीं आईं।
परिणीति चोपड़ा ने कुछ देर पहले अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग में ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का चूड़ा और ग्रीन कलर की ज्वेलरी कैरी की थी। लेकिन सबकी नजरें एक्ट्रेस के दुपट्टे पर टिकी जिसमें उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा का नाम लिखवाया था। वहीं राघव ने भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों की शादी के जोड़े में ये तस्वीरें छाई हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications