प्रियंका चोपड़ा की जेठानी Sophie turner दूसरी बार प्रेग्नेंट, बीच पर बिकिनी में मस्ती करते खुला राज!
मियामी, 01 मार्च: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। गेम ऑफ थ्रोंस एक्ट्रेस की बीच पर बिकिनी में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपने हसबैंड जो जोनस के साथ मस्ती करती हुईं स्पॉट की गई हैं, उनकी इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ वक्त पहले पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी। वहीं अब जोनस फैमिली में फिर से किलकारी गूंजने वाली है।

बीच पर बिकनी में साफ दिखा बेबी बंप
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक फैंस सोफी टर्नर (sophie turner) की इन तस्वीरों को देखने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को लेकर खुशखबरी शेयर करेंगी। हालांकि सोफी और उनके पति सिंगर जो जोनस ने दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है और ना ही किसी तरह की फोटो पोस्ट की है। हालांकि बीच पर बिकनी में साफ दिखे उनके बेबी बंप को देखकर फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं।

मियामी में बीच पति संग की जमकर मस्ती
जानकारी के मुताबिक हाल ही में सोफी टर्नर अपने पति के साथ शनिवार को मियामी में बीच पर दिखाईं दी थी। समुद्र की लहरों के बीच उन्होंने जो जोनस के साथ काफी मस्ती करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। वायरल फोटोज में सोफी समंदर की लहरों का मजा लेती हुईं दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट चेकर्ड टू-पीस पहने बिकिनी और सन ग्लासेज पहने हुए थे। साथ ही बालों का बन भी बनाकर मुस्कुराती हुई दिखीं।

2020 में बेटी विला को दिया जन्म
सोफी (25) और जो (32) ने मियामी बीच पर जमकर मस्ती की। हालांकि उसका साफ दिख रहा टमी सारी कहानी खुद ब खुद कह गया। आपको बता दें कि इस कपल ने जुलाई 2020 में अपने पहले बेबी बेटी विला का इस दुनिया में स्वागत किया था। हालांकि पहली बार पेरेंट्स बनने के दौरान सोफी ने अपनी प्रेग्नेंसी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की थी। इस न्यूज को काफी प्राइवेट रखा था, ऐसे में एक बार फिर से फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि इस बार भी एक्ट्रेस अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं देने वाली हैं।

2019 में जो और सोफी ने की शादी
याद रहे कि सोफी की सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबर उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब वो ग्रीन ड्रेस में जो और बेटी विला के साथ लंच पर स्पॉट की गई थी। इस दौरान ड्रेस में उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था। बता दें कि सोफी और जो रिलेशन काफी लंबा चला। इस जोड़ी ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। फिर तीन साल बाद 2019 में उन्होंने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications