'वो मेरा अंडरवियर देखना..', जब प्रियंका चोपड़ा से डायरेक्टर ने कह दी ऐसी बात, फिर एक्ट्रेस ने सिखाया सबक

प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन करियर की शुरूआत में एक्ट्रेस का गलत डायरेक्टर से सामना हुआ था।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस वेब सीरीज सिटाडेल की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कदम से पहले एक्ट्रेस को कई तरह के रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनका गलत डायरेक्टर से सामना हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा ने किया पुराने दिनों को याद
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि शूटिंग सीन करने के दौरान एक डायरेक्टर उन्हें अंडरवियर में देखना चाहते थे। इस बारे में उन्होंने एक पॉप्युलर मैगजीन से बातें करते हुए कहा कि, ये किस्सा साल 2002-2003 का है। तब इंडस्ट्री में मैंने कदम रखा ही था। मैं काम भी उस डायरेक्टर के साथ कर रही थी जिससे पहले कभी नहीं मिली।

डायरेक्टर ने कह दी ऐसी बात
प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि, वह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रही थीं। एक सीन में उन्हें एक शख्स को सिड्यूस करना था। जिसके लिए उन्हें अपने कपड़े उतारने के लिए कहा गया। डायरेक्टर ने प्रियंका से कहा था- नहीं, मुझे इनका अंडरवेयर देखना है, वर्ना कोई क्यों इस फिल्म को देखने आएगा?'

प्रियंका ने मारी फिल्म को लात
प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि ये बात डायरेक्टर ने उनसे नहीं बल्कि उनके स्टाइलिश से कही थी। लेकिन एक्ट्रेस के लिए वो पल अपमानजनक था। इसके बाद एक्ट्रेस बिना कुछ सोचे-समझे फिल्म को लात मार दी और प्रोडक्शन को इसके पैसे वापस लौटा दिए। खैर एक्ट्रेस ने निर्देशक के नाम का कोई खुलासा नहीं किया। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड जगत के कई राज खोले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+