'मेरी इज्जत का सवाल है', ऐतराज को लेकर क्यों परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा? डायरेक्टर के सामने हुई थीं शर्मिंदा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी फिल्म ऐतराज को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। इस फिल्म की वजह से ही उन्हें राकेश रोशन की फिल्म कृष में काम मिला।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बेबाक अंदाज से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद मुद्दे पर खुलकर बात की और उन्होंने मीडिया के सामने कई राज खोले। अब एक्ट्रेस ने अपनी सुपरहिट फिल्म ऐतराज को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

'ऐतराज' को लेकर क्यों परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा?
फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा ने नेगेटिव रोल निभाया था। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। फिल्म में उन्होंने बोल्ड और कॉन्फिडेंट लड़की का रोल प्ले किया था। लेकिन इसकी वजह से वह शर्मिंदा महसूस कर रही थीं।

एक्ट्रेस ने किया खुलासा
अनुपम खेर संग बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने ऐतराज को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के बाद उन्हें राकेश रोशन की फिल्म कृष में काम करने का मौका मिला। ये मौका भी ऐतराज की वजह से मिला। लेकिन इस फिल्म के लिए राकेश रोशन ऐतराज में उनका काम देखना चाहते थे।

डायरेक्टर से करनी पड़ी गुजारिश
एक्ट्रेस ने बताया कि ऐतराज दिखाने वाली बात ने उन्हें परेशान कर दिया था। जिसके बाद प्रियंका ने अब्बास-मस्तान को फोन किया और उनके कहा, 'देखो ये मेरी इज्जत का सवाल है, प्लीज उन्हें इंटरवल सीन मत दिखाना।' वो ऐसा सीन था जहां मैंने अक्षय के किरदार का शारीरिक शोषण किया था।"

ऐतराज की वजह से मिला कृष में मौका
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि, राकेश रोशन ने उन सीन्स को खैर नहीं देखा था। लेकिन मेरी आंखे उन्हें नहीं देख पा रही थी क्योंकि मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने मेरी एक्टिंग देख फिल्म कृष में काम करने का मौका दिया। बता दें कि कृष में प्रियंका का किरदार ऐतराज के मुताबिक बिल्कुल अपोजिट था। लेकिन इसके बावजूद फैंस ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+