'मैं किसी के रिश्ते में विवाद...' क्यों प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार संग नहीं किया काम? इस वजह से टूटी जोड़ी
Priyanka Chopra Akshay Kumar: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। दोनों को एक फिल्म में साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते थे। इन दोनों ने इन दोनों ने 'अंदाज', 'ऐतराज', 'वक्त' और 'मुझसे शादी करोगी' में साथ काम किया था।
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इन शानदार फिल्मों से फैंस का खूब दिल जीता। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया बॉलीवुड गलियारों में दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगी। ऐसी खबरें थी कि शादीशुदा होकर भी अक्षय कुमार प्रियंका को डेट कर रहे हैं। जिसकी वजह से ट्विंकल ने काफी ड्रामा कर दिया था।

जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया था कि उन्होंने किस वजह से अक्षय कुमार के साथ काम करना बंद किया। एक्ट्रेस ने अपने जवाब में ये बात कबूली वह किसी के रिश्ते के बीच में नहीं आना चाहतीं। प्रियंका ने कहा, "शायद इससे चीजें आसान हो जाती हैं। मैं कभी किसी के खुशहाल रिश्ते में दरार नहीं बनना चाहती थीं।"
प्रियंका चोपड़ा के इस बयान से साफ होता है कि उनके और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरों की वजह से ट्विंकल खन्ना को काफी दिक्कतें होने लगी थीं। इसलिए प्रियंका ने खुद ही किनारा कर लिया। बता दें कि, पिछले 19 सालों से प्रियंका और अक्षय की जोड़ी एकसाथ देखने को नहीं मिली।
कुछ समय पहले फिल्म अंदाज के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अक्षय प्रियंका के साथ फिल्म 'बरसात' में काम करना चाहते थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन बाद में एक्टर ने फिल्म अचानक छोड़ दी और उनकी जगह बॉबी देओल को ये रोल ऑफर किया गया।
सुनील दर्शन ने बताया कि जब अक्षय कुमार ने उन्हें इस फिल्म में काम करने से मना किया था तो उस वक्त अक्षय और ट्विंकल के बीच कुछ दिक्कतें चल रही थीं। उस दौरान ऐसी खबरें थी कि ट्विंकल अक्षय का घर छोड़कर चली गई हैं। जिसके बाद एक्टर ने फैसला किया कि वह प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे और उन्होंने ट्विंकल संग अपने विवाद को खत्म किया।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Lauds PM Modi:'फिटनेस ही असली धन', धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications