'बॉलीवुड की राजनीति से थक गई थी मैं, मुझे कहा था....', प्रियंका चोपड़ा ने खोला बॉलीवुड छोड़ने का राज

Priyanka Chopra On Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में जो काम मिल रहा था उससे वह बिल्कुल खुश नहीं थीं और उन्हें कुछ खास लोगों से भी दिक्कत हो रही थी।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra On Bollywood: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की तारीफ कर कोई करता है। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। मॉडिलंग की दुनिया में अपना जादू चलाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उनका करियर काफी अच्छा चलने लगा था। उन्होंने 'फैशन', 'सात खून माफ', 'कमीने', 'बर्फी', 'अंदाज' और 'एतराज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और खूब तारीफ बटोरीं। लेकिन फिर अचानक ही उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड में शिफ्ट होने का प्लान बना लिया। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। लोग जानना चाहते थे कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना सफल करियर छोड़ अपनी किस्मत आजमाने के लिए हॉलीवुड क्यों जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब इतने साल बाद इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाना क्यों तय किया था।

'बॉलीवुड के काम से खुश नहीं थी मैं'

'बॉलीवुड के काम से खुश नहीं थी मैं'

आपको बता दें कि इस समय प्रियंका चोपड़ा अपनी नई इंग्लिश सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही उन्होंने डेक्स शेफर्ड के साथ उनके पॉडकास्ट शो 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' से बातचीत में खुलासा किया कि आखिर क्यों करियर के पीक पर वह बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड चली गईं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह बॉलीवुड छोड़कर पहले सिंगिंग करने लगी थीं और अमेरिका में काम तलाश रही थीं। दरअसल बॉलीवुड में उन्हें जो काम मिल रहा था, वह उससे बिल्कुल खुश नहीं थीं। प्रियंका ने साफतौर पर कहा कि इस बारे में वह पहली बार बात करने जा रही हैं क्योंकि वह इस बातचीत में खुद को 'सुरक्षित' महसूस कर रही हैं।

'मैं बॉलीवुड से निकलने के बारे में सोच रही थी'

'मैं बॉलीवुड से निकलने के बारे में सोच रही थी'

जानकारी के अनुसार साल 2012 में प्रियंका ने 'इन माय सिटी' सॉन्ग से इंटरनेशनल सिंगिंग में डेब्यू किया था। प्रियंका ने बताया कि 'देसी हिट्स' की अंजलि आचार्य ने उन्हें इस म्यूजिक वीडियो में देखा था और उसके बाद फोन किया था। उस समय प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'सात खून माफ' की शूटिंग कर रही थीं। अंजलि ने प्रियंका से पूछा था कि क्या वह अमेरिका में अपना म्यूजिक करियर बनाना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया- उस समय मैं बॉलीवुड से निकलने के बारे में सोच ही रही थी। ये भी कहा जा सकता है कि मैं बॉलीवुड से निकलने का कोई न कोई रास्ता खोज रही थी।

'मैं बॉलीवुड की राजनीति से थक गई थी'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'इस इंटरनेशनल म्यूजिक ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्सों को जानने का मौका दिया था। मुझे ऐसी फिल्में करना पसंद नहीं था जिनके लिए मेरा मन राजी न हो। प्रियंका ने आगे कहा- मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को मुझसे शिकायत थी कि मैं रियल गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं। ऐसे में मैं बॉलीवुड की राजनीति से थक गई थी और मैंने खुद से कहा था कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।

'भाड़ में जाओ, मैं चली अमेरिका'

'भाड़ में जाओ, मैं चली अमेरिका'

प्रियंका ने कहा- मुझे लगने लगा थआ कि बॉलीवुड में कुछ लोगों के ग्रुप्स को आकर्षित करना जरूरी हो रहा है। इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी। मैं फिल्मों के लिए मेहनत कर रही थी लेकिन मुझे उन लोगों को लुभाने के लिए कोई मेहनत नहीं करनी थी इसलिए जब म्यूजिक का ऑफर आया तो मैंने बॉलीवुड को कहा- भाड़ में जाओ, मैं तो चली अमेरिका।

हॉलीवुड में छाईं प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड में छाईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने पिटबुल से लेकर फरेल विलियम्स और जे जेड जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स के साथ जमकर काम किया है। हालांकि जब उनका इंटरनेशनल म्यूजिक करियर सही से नहीं चला तो उन्होंने हॉलीवुड में एक्टिंग करने की सोची। प्रियंका ने कोशिश की और उन्हें एबीसी की सीरीज 'क्वांटिको' मिल गई। इसके बाद से प्रियंका ने हॉलीवुड में पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिलाहल प्रियंका चोपड़ा इंग्लिश सीरीज 'सिटाडेल' और फिल्म 'लव अगेन' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+