सुष-लारा नहीं ये सुंदरी है Miss Universe हरनाज कौर की फेवरेट, सामने आया पुराना Video

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू आज चारों ओर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पूरे 21 साल बाद भारत की किसी सुंदरी ने ये खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज तीसरी भारतीय महिला हैं। इससे पहले इस खिताब को साल 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने अपने नाम किया था। 21 साल की हरनाज के आत्मविश्वास, इच्छा शक्ति , कुछ कर गुजरने की चाह और कड़ी मेहनत नें आज उन्हें ब्रह्मांड की सुंदरी का खिताब दिला दिया है।

 देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा

हरनाज की जीत के बाद उन्हें देश-विदेश से खूब बधाईयां मिल रही हैं। खुद सुष्मिता और लारा ने भी हरनाज के लिए ट्वीट किया था तो वहीं सौंदर्य की मू्र्ति हरनाज की आइडियल इन दोनों में से कोई नहीं बल्कि उनकी आदर्श भारत की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा हैं

'मैं प्रियंका चोपड़ा को बहुत पंसद करती हूं'

'मैं प्रियंका चोपड़ा को बहुत पंसद करती हूं'

दरअसल हरनाज का एक ओल्ड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया था। वायरल हो रहा वीडियो तब का है, जब हरनाज मिस दिवा 2021 चुनी गई थीं। तब उनसे उनकी आदर्श के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि 'मैं प्रियंका चोपड़ा को बहुत पंसद करती हूं, वो मेरी आदर्श हैं।'

एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं

एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं

हरनाज ने कहा कि ' उन्होंने जिस तरह से विश्वसुंदरी का खिताब जीतकर बॉलीवुड-हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आकर एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना हर किसी के बस की बात नहीं है इसलिए मेरी तो आइडियल प्रियंका ही हैं।'

प्रियंका ने ट्वीट किया -शुभकामनाएं हरनाज कौर संधू

प्रियंका ने ट्वीट किया -शुभकामनाएं हरनाज कौर संधू

मालूम हो कि हरनाज के मिस यूनिवर्स बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी। प्रियंका ने ट्वीट किया था 'और नई मिस यूनिवर्स है... मिस इंडिया। शुभकामनाएं हरनाज कौर संधू। 21 साल बाद तुम क्राउन भारत लेकर आ रही हो।'

हरनाज कौर संधू ने जीता तीसरी बार खिताब

70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर पहला मुकाम हासिल करके इतिहास रचा है। इस प्रतियोगिता में मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर और मिस साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर रहीं। हरनाज की उम्र 21 साल है और उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग का शौक है। हरनाज दो पंजाबी फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+