प्रियंका चोपड़ा ने लिया कोरोना वैक्सीन का बूस्टर शॉट, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

लॉस एंजेलिस, 2 नवंबर: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वैक्सीन का बूस्टर शॉट लिया है। वो वैक्सीन की दोनों डोज पहले ही ले चुकी थीं। अब उन्होंने बूस्टर शॉट भी ले लिया है। प्रियंका अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में रहती हैं। यहीं पर उन्होंने कोरोना की अपना बूस्टर शॉट लिया है। जिसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके हुए इसकी जानकारी दी है।

इंस्टा पर शेयर की है ये तस्वीर

इंस्टा पर शेयर की है ये तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका की बांह पर एक छोटी पट्टी लगी हुई नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज बूस्टर शॉट ले लिया है। आप भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। बता दें कि कोरोना वैक्सीन के कोर्स के बाद दी जाने वाली डोज को बूस्टर शॉट कहते हैं।

हाल ही में शूटिंग से लौटी हैं प्रियंका

हाल ही में शूटिंग से लौटी हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा हाल के दिनों में शूटिंग के लिए लगातार यात्राएं कर रही थीं। स्पेन और लंदन में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सिटाडल' की शूटिंग की है। इसके बाद वो रोम भी पहुंची थी। कई हफ्तों के सफर के बाद अब वो अमेरिका लौटी हैं। जहां उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर शॉट लगवाई है।

शादी के बाद अमेरिका में बस गईं प्रियंका

शादी के बाद अमेरिका में बस गईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। हालांकि प्रियंका ने शादी से पहले ही हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली थी। निक और प्रियंका की गिनती ग्लैमर इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में होती है।

प्रियंका कई फिल्मों में कर रही हैं काम

प्रियंका कई फिल्मों में कर रही हैं काम

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सेलिन डियॉन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी काम कर रही हैं। बॉलीवुड में वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ देसी गर्ल और फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+