'67 दिनों' में प्रियंका चोपड़ा ने इस एक्स बॉयफ्रेंड का किया था ऐसा हाल!, दिया था धोखा, क्या थी बदले की कहानी?

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में जहां कई बार उन्हें उनकी बॉडी और कॉम्प्लेक्शन के लिए बातें सुनाई गई हैं, वहीं उनके अफेयर्स के चर्चे भी खूब रहे हैं। बालीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जोड़ा गया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने पुराने रिश्ते खत्म कर निक जोनस के साथ नया रिश्ता शुरू करने में उन्हें पूरे 2 साल लगे थे। फिलहाल वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था। कुछ के साथ तो वह सीरियस अफेयर में थीं।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट का अफेयर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अपने करियर के शुरुआती दौर में असीम मर्चेंट के साथ अफेयर चला था। इस समय वह मॉडलिंग करती थीं। कहा जाता है कि बॉलीवुड में ऑफर मिलने के बाद ही उन्होंने असीम मर्चेंट से ब्रेकअप कर लिया था। असीम मर्चेंट उस समय प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मॉडलिंग किया करते थे।

असीम मर्चेंट लेना चाहते थे बदला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा जब साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं तो पॉपुलैरिटी और बाद में स्टारडम हासिल करने के बाद उन्होंने असीम मर्चेंट से ब्रेकअप कर लिया था। बाद में ये खबर आई थी कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से बदला लेने के लिए असीम मर्चेंट एक्ट्रेस पर बायोपिक बनाना चाहते थे। असीम इस बायोपिक का नाम '67 डेज' रखने वाले थे।

प्रियंका की लाइफ पर बायोपिक बनाना चाहते थे असीम
जब प्रियंका चोपड़ा को अपने एक्स बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट और उनके इस बायोपिक के बारे में पता चला तो उन्होंने लीगल एक्शन लिया और असीम को लीगल नोटिस भेजा गया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट के रिलेशन के बारे में एक्ट्रेस के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने मीडिया को बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका और असीम एक सीरियस रिलेशनशिप में थे।

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट के बीच झगड़ा
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रिलेशन में रहने के दौरान प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट के बीच खूब झगड़े होते थे। इन झगड़ों और विवाद से प्रियंका चोपड़ा परेशान रहने लगी थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड तक करना चाहा था। वहीं असीम मर्चेंट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बायोपिक प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू पर थी और उनका इरादा एक्ट्रेस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू का आरोप
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने एक्ट्रेस पर एक मोटी रकम बकाया रखने का आरोप लगाया था। प्रकाश जाजू ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उन्हें समय पर सैलरी नहीं देती थीं। ऐसे में एक मोटी रकम बकाया रह गई थी। इसके बाद प्रकाश जाजू के पिता ने प्रियंका चोपड़ा पर झूठे आरोप लगाने और उनके परिवार के लोगों को धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने दी थी ऐसी सफाई
वहीं इस मामले पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था- कोई अगर मुझे पर बायोपिक बनाना चाहता है तो जरूर बनाए लेकिन जो बात मुझे परेशान करती है उस पर मूवी बनाने के लिए मैं अनुमति नहीं दूंगी। असीम मर्चेंट के साथ मेरा ब्रेकअप मेरी लाइफ का एक दर्दनाक हिस्सा था और मैं उसे याद नहीं करना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+