'मैं घर पर ऐतराज की ''सोनिया'' बन गई थी', प्रियंका चोपड़ा की मां ने बेटी का वीडियो बनाकर किया था ऐसा काम

Priyanka Chopra: फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका के किरदार की सबने तारीफ की थी। फिल्म रिलीज होने के 19 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से जुड़ा एक बहुत बड़ा राज खोला है।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म 'ऐतराज' ने एक समय पर बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। लोगों को इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग बहुत ही शानदार लगी थी। अब्बास-मस्तान की फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा ने नेगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ करीना कपूर और अक्षय कुमार भी नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि एक समय पर वह भी फिल्म 'ऐतराज' की सोनिया जैसी ही बन गई थीं।

आपको बता दें कि फिल्म 'ऐतराज' एक ऐसे व्यक्ति की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया होता है। इस फिल्म में प्रियंका के किरदार की सबने तारीफ की थी। फिल्म रिलीज होने के 19 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से जुड़ा एक बहुत बड़ा राज खोला है।

Priyanka Chopra

जानकारी के अनुसार इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा ने सोनिया कपूर रॉय नाम की लड़की का नेगेटिव किरदार निभाया था। अब प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपने 'वैंप' वाले किरदार में इतना घुस गई थीं कि रियल लाइफ में भी वह खुद को सोनिया ही समझने लगी थीं और उस जैसा ही बिहेव करने लगी थीं। फिर उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें इस बात का एहसास कराया और उनके सिर से इस बात का भूत उतारा था। तब जाकर वह अपने इस किरदार से बाहर निकल पाई थीं।

फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया- कैरेक्टर से बाहर निकलना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा था। ये सिर्फ मेरे साथ एक बार हुआ था। उस वक्त मेरी मां ने मुझसे कहा था- अगर तुम मेरे घर में रहना चाहती हो तो इससे बाहर निकलो। प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया- मुझे सोनिया के किरदार ने घेर लिया था। मैंने किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया लेकिन मैं धीरे-धीरे चलने लगी थी, सोच-समझकर बात करने लगी थी, मैं अपनी कॉफी आराम से उठाती थी और धीरे-धीरे सबकी तरफ देखती थी।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- मेरी मां मधु चोपड़ा ने मेरा एक वीडियो भी बना लिया था। वह ये साबित करना चाहती थीं कि मैं अचानक कैसा व्यवहार करने लगी थीं। प्रियंका ने कहा- मेरी मां मुझसे कहने लगी थीं- हैलो, ये कोई होटल का कैमरा नहीं है, घर है वापस आओ। मेरी मां ही मुझे हकीकत की दुनिया में वापस लेकर आई थीं। उन्होंने चुपचाप मेरा एक वीडियो बना लिया था और मुझे दिखाया था, जिसे देखने के बाद मैं बहुत शर्मिंदा हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+