प्रियंका को निक ने दी थी इतनी महंगी अंगूठी कि बेचना पड़ा था स्टोर, बोलीं- उसके लिए मेरा पति मुझे मार डालेगा
प्रियंका ने बताया अपनी फेवरेट ज्वेलरी का नाम, बोलीं- उसके लिए मेरा पति मुझे मार डालेगा
मुंबई, 10 नवंबर: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में ही सेटल हो चुकी हैं। निक और प्रियंका की गिनती ग्लैमर इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में होती है। दोनों खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात भी करते हैं। हाल ही में दोनों ने अमेरिका में दिवाली मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। अब प्रियंका ने अपनी शादी की ज्वैलरी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि पति निक ने उनको एक खास अंगूठी तोहफे में दी थी, जो उनके लिए बहुत खास है।

अंगूठी मेरे दिल के करीब
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उनसे जब उनकी पसंदीदा ज्वैलरी को लेकर सवाल हुआतो उनका जवाब था पति की ओर से मिली अंगूठी। प्रियंका ने इस पर हंसते हुए कहा, पसंदीदा ज्वैलरी में अगर मैंने सगाई की अंगूठी का नाम नहीं लिया तो मेरे पति मुझे मार ही डालेंगे। मैं संजीदगी के साथ कहना चाहूंगी कि सगाई की अंगूठी को लेकर मैं काफी सेंटीमेंटल हूं। इससे शानदार यादें जुड़ी हुई हैं।ये इसलिए भी खास है क्योंकि ये मुझेनिक जोनस ने दी थी।

दो करोड़ से ज्यादा अंगूठी की कीमत
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी। उनकी सगाई की इस अंगूठी की उस वक्त भी काफी चर्चा रही थी। प्रियंका चोपड़ा की इस अंगूठी की कीमत दो करोड़, 10 लाख रुपए बताई जाती है। इस तरह की भी रिपोर्ट मीडिया में आई थीं कि निक इसी इंगूठी को लेना चाहते थे और उन्होंने अपना एक स्टोर तक बेच दिया था।

प्रियंका ने घर का बताया जन्नत
इंटरव्यू में सबसे खूबसबरत जगह लेकर हुए सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मेरे लिए अपने परिवार के साथ रहना ही सबसे खास है। मेरे लिए मेरा घर मेरी जन्नत है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर रहना बेहद पसंद है। मैं चाहती हूं कि अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताऊं और यही मेरे लिए सबसे खास होता है।

हाल ही में लौटी हैं अमेरिका
प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल के दिनों में शूटिंग के लिए लगातार यात्राएं कर रही थीं। स्पेन और लंदन में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सिटाडल' की शूटिंग की है। इसके बाद वो रोम भी पहुंची थी। कई हफ्तों के सफर के बाद बीते दिनों वो अमेरिका लौटी हैं और पति के साथ साथ वक्त बिता रही हैं।

प्रियंका वेबसीरीज में व्यस्त
प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सेलिन डियॉन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी काम कर रही हैं। बॉलीवुड में वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ देसी गर्ल और फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे।












Click it and Unblock the Notifications