बेबी गर्ल के आने से बदल गई है प्रियंका और निक की लाइफ, Video में देखिए अब कैसी होती है सुबह
वाशिंगट, 11 फरवरी। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस मम्मी-पापा बन गए हैं। घर में नए सदस्य के आने के बाद सेलिब्रिटी कपल की लाइफ अब पूरी तरह बदल चुकी है। हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो शेयर कर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने बताया कि पिता बनने के बाद अब उनकी सुबह कैसी होती है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं कमेंट बॉक्स में फैंस लगातार बेबी गर्ल के बारे में पूछ रहे हैं।

बदल गई है प्रियंका-निक की लाइफ
दरअसल, बीते गुरुवार निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टिकटॉक का एक वीडियो पोस्ट किया। अब तक उनके पोस्ट पर 5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में कमेंट है। एक तरफ जहां निक जोनस पिता बनने के बाद का अनुभव ले रहे हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। मम्मी-पापा बनने के बाद दोनों की जिंदगी में काफी बदलाव आया है, जिसके बारे में निक ने एक वीडियो में बताने की कोशिश की है।

22 जनवरी को बने मम्मी-पापा
आपको बता दें कि पिछले महीने ही 22 जनवरी को प्रियंका और निक सेरोगेसी के जरिए मम्मी-पापा बने हैं। पिता की जिम्मेदारियां निभाने के बीच निक की सुबह अब और भी खूबसूरत हो गई है। वीडियो में सवाल (आजकल सुबह उनका मूड कैसा होता है?) का जवाब देते हुए निक कहते हैं, 'चलो दिन को बेहतर बनाते हैं'। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक सुबह-सुबह कॉपी का आनंद लेते हुए टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं।

कैसी होती है निक जोनस की सुबह?
वीडियो शेयर कर निक ने ये बताने की कोशिश की है कि पिता बनने के बाद आजकल उनकी सुबह और दिन कैसा होता है? पोस्ट शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'मॉर्निंग मूड'। सोशल मीडिया पर निक का ये वीडियो अब वायरल हो गया है, कमेंट बॉक्स में लोग उनकी बेटी के बारे में पूछ रहे हैं। बता दें कि अभी तक प्रियंका या निक ने अपनी बेटी की न तो फोटो सार्वजनिक की है और न ही उसका नाम। फैंस पूछ रहे हैं वो (बेटी) कैसी है?

प्रियंका ने शेयर की थी फोटो
वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी मम्मी बनने के बाद काफी ग्लो कर रही हैं, बीते दिनों उन्होंने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। प्रियंका कार में बैठीं रियर मिरर से अपनी सेल्फी फोटो ली और उसे इंस्टाग्रम पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'लाइट सही महसूस करती हैं'। पहली फोटो में प्रियंका ने बिना गॉगल के शेयर की वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। फोटो में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
यह भी पढ़ें: 'बच्चे के लिए बहुत ज्यादा कोशिश नहीं कर रहे', निक जोनस से प्रेग्नेंसी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications