जब Karan Johar ने प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में एंट्री कर दी थी बैन! इस वजह से दोनों के बीच हुआ बड़ा पंगा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा सच बताया है जिसके बाद एक बार फिर नेपोटिज्म का मुद्दा छिड़ गया। एक्ट्रेस ने बताया कि, वह इंडस्ट्री की राजनीति से परेशान थीं।

Karan Johar Banned Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सुपरहिट फिल्मों से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। आज एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। एक्ट्रेस ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया कि, उन्हें भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अलग पहचान मिली। लेकिन, हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा सच बताया है जिससे हंगमा मच गया। एक्ट्रेस ने बताया कि, वह बॉलीवुड की राजनीति से परेशान थीं और फिर फिल्में मिलना बंद हो गई।

प्रियंका चोपड़ा ने खोली बॉलीवुड की पोल
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, किस तरह उन्हें परेशान किया गया और फिर फिल्में मिलना बंद हो गई। एक्ट्रेस ने इसकी वजह बॉलीवुड में चल रही राजनीति को ठहराया। उन्होंने बताया कि, यही वजह थी उन्होंने अमेरिका की तरफ रुख किया। वहीं प्रियंका के इस बयान पर कंगना रनौत ने उनका खुलकर सपोर्ट किया।

कंगना रनौत ने भी किया खुलकर सपोर्ट
कंगना रनौत ने करण जौहर पर हमला बोला है. कंगना ने दावा किया कि करण जौहर की वजह से ही प्रियंका को इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी थी। खैर प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह करण जौहर के बारे में बात कर रही थीं या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि उन दिनों करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच लगातार अनबन की खबरें आ रही थीं।

करण जौहर ने की थी प्रियंका की पार्टी में एंट्री बैन
उन दिनों प्रियंका चोपड़ा का नाम लगातार बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से जोड़ा जा रहा था। माना जा रहा था कि, दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ चुकी थीं। जिसके कारण गौरी खान का घर टूटने की कगार पर था। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान और गौरी खान के करीबी करण जौहर थे। ये सबकर देखकर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में एंट्री बंद कर दी थी।

इस वजह से प्रियंका-करण के बीच छिड़ा विवाद
हालांकि ये विवाद यहीं नहीं थमा। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका के दोस्तों का कहना था कि बॉलीवुड के एक पॉवरफुल डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के खिलाफ मीन कमेंट किया है। वहीं, करण जौहर को लगा कि ये तंज उन पर था तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया था, "नाम के दोस्तों के पीछे छुपना और उनकी पीआर मशीनरी का इस्तेमाल करना, वो भी इसलिए ताकि खबरों में जगह मिले. ये और कुछ नहीं बल्कि स्पाइनलेस है. कुछ लोगों को उठकर कॉफी स्मेल करने की जरूरत है. ज्यादा देर हो जाए इससे पहले रियलिटी चेक की जरूरत. अच्छाई से पंगा मत लो"।

प्रियंका चोपड़ा को कर दिया था बॉलीवुड से किनारा
करण जौहर के इस कमेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी साधी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान प्रियंका चोपड़ा से बॉलीवुड किनारा कर रहा था। एक्ट्रेस से कई फिल्में छीनी गई थीं। इसके अलावा एक्टर्स की पत्नियों ने भी प्रियंका चोपड़ा संग काम करने के लिए मना कर दिया था। बता दें कि, शाहरुख खान से अफेयर की चर्चा के बाद दोनों फिर कभी ऑन स्क्रीन साथ में नजर नहीं आए। आज तक दोनों एक्टर्स वापस पैचअप नहीं हुआ।

क्या अब करण-प्रियंका के बीच सब ठीक?
उन दिनों भले ही करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद की खबरें आने लगी थीं। लेकिन, अब दोनों के बीच सब ठीक है दोनों ने वापस से पैचअप कर लिया है। इतना ही नहीं दोनों अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं। प्रियंका करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी नजर आई थीं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications