'जवान' में प्रियामणि के साथ हुआ धोखा, एक्ट्रेस ने कहा- एटली ने मेरे साथ चाल चली, धोखेबाजी की और झूठ बोला....

Jawan Priyamani: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि किंग खान की फिल्म 'जवान' कमाई के मामले में सबको पछाड़ती हुई आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई थी। ऐसे में 8 दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी बीच मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था जहां फिल्म की लीड हीरोइन नयनतारा के अलावा मूवी की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।

'जवान' को लेकर प्रियामणि का खुलासा
फिल्म 'जवान' में न सिर्फ शाहरुख खान बल्कि सभी स्टारकास्ट के एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इनमें साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि भी शामिल हैं। अब प्रियामणि ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर एटली ने उन्हें बताया था कि शाहरुख खान की 'जवान' में साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय भी नजर आएंगे। उन्होंने प्रियामणि को थलपति विजय के साथ सीन करवाने का आश्वसान भी दिया था, लेकिन बाद में उन्हें धोखा दिया गया।

priyamani

फिल्म में नजर नहींआए थलपति विजय
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' में प्रियामणि ने शाहरुख खान की गर्ल स्क्वाड की मेंबर लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी। दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले स्टार कास्ट को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं। उनमें से एक अफवाह ये थी कि साउथ के मेगास्टार थलपति विजय भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे लेकिन मूवी के रिलीज होने के बाद ये अफवाह झूठी निकली।

फिल्म के डायरेक्टर एटली ने मुझे धोखा दिया
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार प्रियामणि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म के डायेरक्टर एटली ने उन्हें मूवी में थलपति विजय के कैमियो के बारे में बताया था। इससे एक्साइटेड होकर ही प्रियामणि ने थलपति विजय के साथ कुछ सीन्स के लिए कहा था और एटली सहमत भी हो गए थे। हालांकि 'जवान' की शूटिंग के दौरान प्रियामणि निराश हो गई थीं जब उन्हें थलपति विजय सेट पर दिखाई नहीं दिए थे। उन्होंने मजाक में कहा कि फिल्म के डायरेक्टर एटली ने उनके साथ एक छोटी सी चाल चली और उन्हें धोखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+