प्रिंस नरूला-युविका चौधरी की टूटने वाली है शादी? बेटी के जन्म के बाद ऐसा क्या हुआ कपल के बीच?

Prince Narula-Yuvika Chaudhary: टीवी के पावर कपल में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादीशुदा जिंदगी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ समय पहले ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं और अब दोनों की शादी में दिक्कत की खबर सामने आ रही है।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते में दरार
आपको बता दें कि प्रिंस नरूला ने हाल ही में अपने व्लॉग में कहा है कि उनकी पत्नी युविका चौधरी ने उन्हें बेटी की डिलीवरी के बारे में पहले से नहीं बताया था। उस वक्त प्रिंस पुणे में शूट कर रहे थे। उस वक्त प्रिंस को किसी और से उनकी बेटी की डिलीवरी के बारे में पता चला था जिसके बाद वह मुंबई पहुंचे थे।

prince narula

प्रिंस नरूला के बर्थडे में नजर नहीं आईं युविका
इसके अलावा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते में दरार की अफवाहें तब और बढ़ी जब युविका अपने पति प्रिंस नरूला के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आईं। गत 24 नवंबर 2024 को प्रिंस नरूला ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस स्पेशल मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की थीं जिसमें वह अपनी बेटी के साथ पोज देते नजर आ रहे थे।

बेटी के साथ पोस्ट की थी तस्वीरें
प्रिंस की इन तस्वीरों से पत्नी युविका चौधरी गायब थीं। प्रिंस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- हैप्पी बर्थडे पापा। दिल तू जान तू। पापा आपको मिलने के लिए 30 मिनट के लिए रोडीज छोड़कर, 14 घंटे का रोड ट्रैवल और 3 घंटे की फ्लाइट सब भूल गए आपको देखकर। पापा की जान हो आप बेटू एकलीन को पापा से ज्यादा कोई प्यार नहीं करता।

युविका ने प्रिंस को बर्थडे पर नहीं किया था विश
आपको हता दें कि युविका ने प्रिंस नरूला के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट नहीं किया था। वहीं प्रिंस के बर्थडे के एक दिन बाद युविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया था। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की फोटो शेयर की थी।

'विश्वास, इज्जत, केयर और लॉयल्टी की चाह'
इस तस्वीर के साथ युविका ने लिखा था- मुझे आपसे सिर्फ ये चाहिए- विश्वास, इज्जत, केयर और लॉयल्टी। हालांकि ये पोस्ट अब युविका की इंस्टा स्टोरी से हट चुकी है। इसके अलावा युविका ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें जलती हुई चिता नजर आ रही थी और लिखा था- ईगो, मनी पावर और एटीट्यूड। इस मामले में अभी तक प्रिंस और युविका ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+