'भारत रत्न' लता मंगेशकर का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी बधाई, Twitter पर लिखी खास बात

नई दिल्ली, 28 सितंबर। आज 'भारत रत्न' लता मंगेशकर का 93 वां जन्मदिन है, पूरा भारत उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है , उन्हें विश करने वालों में देश के पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि 'आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।@mangeshkarlata'

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Birthday: PM Modi ने Lata Mangeshkar को ट्वीट कर दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
     'भारत रत्न' लता मंगेशकर का जन्मदिन आज

    'भारत रत्न' लता मंगेशकर का जन्मदिन आज

    गौरतलब है कि 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर को लोग साक्षात मां सरस्वती का वरदान कहते हैं। उनकी अपने कला के प्रति समर्पण करोड़ों लोगों के प्रति प्रेरणाश्रोत है। उनकी आवाज की मधुरता ने हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया है। पिछले 8 दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली स्वरोकोकिला लता की आवाज में उनकी कशिश है, जितनी की एक 16 साल की लड़की की आवाज में होती है।

    लता के नाजुक कंधों पर परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी

    लता के नाजुक कंधों पर परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी

    अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से संगीत का गुण विरासत में पाने वालीं लता ने मात्र पांच साल की उम्र में से संगीत की साधना प्रारंभ कर दी थी। अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने अपने पिता के साथ कुछ रंगमंच का भी हिस्सा बनी थीं लेकिन मात्र 13 साल की उम्र में अपने पिता को खोने के कारण लता के नाजुक कंधों पर परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई और इस लिए लता मंगेशकर ने फिल्मों में गाना गाने और एक्टिंग करना शुरू किया।

     पतली आवाज कहकर रिजेक्ट किया

    पतली आवाज कहकर रिजेक्ट किया

    लता ने जीविका के लिए कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया लेकिन साल 1947 में आई फिल्म 'आपकी सेवा में' में गाए गीत से लता को पहली बार बड़ी सफलता मिली। आज लता संगीत की साधिका के रूप में पूजी जाती हैं तो कभी इन्हें लोग पतली आवाज कहकर रिजेक्ट भी किया करते थे।

    भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर

    भारत सरकार ने लता मंगेशकर को पद्म भूषण (1969) और भारत रत्न (2001) से सम्मानित किया। सिनेमा जगत में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और फिल्म फेयर पुरस्कारों सहित कई अनेकों सम्मानों से नवाजा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+