प्रेमानंद महाराज ने अनुष्का-विराट को दिया गुरु ज्ञान, सुनते ही भावुक हुईं एक्ट्रेस जोड़े बाबा के सामने हाथ...

Virat-Anushka Meet Premanand Maharaj: भारत के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बार फिर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुचें थे। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत में नहीं रहते हैं। बच्चों की परवरिश के लिए कपल लंदन में रहता है, लेकिन जब भी दोनों भारत आते हैं दोनों वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन जरूर करते हैं। फिलहाल तो हाल ही में दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए साथ ही अपने प्रश्नों को भी प्रेमानंद महाराज के सामने रखा। दोनों का ऐकांतिक वार्तालाप का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गए अनुष्का-विराट
इस मुलाकात में प्रेमानंद महाराज ने कुछ ऐसा कहा कि अनुष्का शर्मा तो अपने आंसू नहीं रोक पाईं और विराट कोहली हाथ जोड़े बैठे दिखे। भजन मार्ग के ऑफिशियल इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज दोनों को सीख दे रहे हैं। वह कहते हैं कि 'हर किसी को अपने काम को भगवान की सेवा समझकर करनी चाहिए। मन में गंभीरता और विनम्रता बनाए रखनी चाहिए। नाम जप कीजिए बस। जो अपना असली पिता है। जिसने मुझे प्रकट किया है। जिसने मुझे बनाया है। एक बार उसे देखें ऐसी लालसा होनी चाहिए। सुनते हैं बड़े सुंदर हैं। एक बात तो देखना ही चाहिए ना। वह अपने हैं प्यार हैं तो एक बार यह लक्ष्य जरूर बना लेना चाहिए कि बस मैं आपके एक बार मिलना चाहता हूं। आपने सभी सुख दिखा दिए अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। अब मुझे आप चाहिए और अगर आप चाहिए तो सारे ही सुख आपके चरणों में आ जाएंगे।'
प्रेमानंद महाराज की बातें सुन भावुक हुईं अनुष्का
प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि 'हम नीले छत्र के नीचे हैं। हम सभी उसे के बच्चे हैं। आगे का मार्ग आप नहीं जानते तो हम आपका हाथ पकड़ लिए। ऐसे ही एक क्रम बन जाता है। ऐसे ही करके हम अपने ईष्ट तक पहुंच जाएंगे।' बता दें कि प्रेमानंद महाराज की बातें सुन अनुष्का शर्म भावुक हो जाती हैं। वह प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्क होकर उन्हें प्रणाम करती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का विराट का यह वीडियो छा गया है जिसे देख फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications